UP में एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल, प्रियंका का योगी पर वार

कांग्रेस महासचिव और यीपू प्रभारी प्रियंका गांधी ने एंबुलेंस कर्मियों पर उत्तर प्रदेश सरकार की कार्रवाई पर निशाना साधा है। प्रियंका ने कहा कि पहले तो सरकार इन पर फूल बरसाने की बात करती थी, अब सरकार कार्रवाई पर उतर आई है। राज्य में एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर हैं, वहीं, सख्त कदम उठाते हुए यूपी सरकार ने एस्मा लागू कर 500 से ज्यादा कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। प्रियंका गांधी ने एक तस्वीर ट्वीट करते हुए सरकार पर सख्त प्रतिक्रिया दी।

Shaky in UP, Priyanka quiet about Punjab too - The Sunday Guardian Live

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘ उप्र में कोरोना काल में सरकार एंबुलेंस कर्मियों पर फूल बरसाने की बात करती थी और उन्होंने जैसे ही अपने अधिकारों की आवाज उठाई, सरकार उन पर लट्ठ बरसाने की बात कर रही है। इसके अलावा प्रियंका गांधी ने लिखा कि, सरकार ने एस्मा लगाकर 500 से ऊपर कर्मी बर्खास्त कर दिए और जनता परेशान है। ऐसी सरकार से प्रदेश को भगवान बचाए।

बता दें कि कई दिनों से एम्बुलेंस कर्मी अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर है। वहीं, इसपर योगी सरकार ने सख्त रुख अख्तियार किया है। शासन की सख्ती के बाद एम्बुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी GVK EMRI ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे करीब एक दर्जन एम्बुलेंस कर्मियों को बर्खास्त करने के साथ ही उन पर FIR दर्ज कराई थी। इसके अलावा 500 से ज्यादा लोगों को हटा दिया गया था।

LIVE TV