UP में COVID19 के 3,981 नए मामले, 157 की हुई मौत

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 3,981 मामले सामने आए है। वहीं प्रदेश में 11,918 लोग डिस्चार्ज हुए। इसी के साथ ही प्रदेश में 76,703 सक्रिय मामले हैं। जबकि रिकवरी रेट 94.3% हो गया है। वहीं इन 24 घंटे में 157 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश में कल 3,26,399 सैंपल टेस्ट किए गए। यह जानकारी उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी है।

इसी बीच यूपी के गाज़ियाबाद में ब्लैक, व्हाइट के बाद अब यलो फंगस ने दस्तक दे दी है। गाज़ियाबाद के इएनटी स्पेशलिस्ट डॉ बी.पी. त्यागी ने बताया कि कल संजय नगर से मेरे पास एक मरीज आया। एंडोस्कोपी टेस्ट में पता चला की उसे ब्लैक, व्हाइट और येलो फंगस है। येलो फंगस रेप्टाइल्स में पाया जाता है, पहली बार मैंने इसे इंसानों में देखा है।

वहीं उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। हमारे कई अस्पतालों और रिफिलिंग सेंटर के पास बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है। भविष्य में ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए 450 से अधिक प्लांट प्रदेश में लगाए जा रहे हैं।

LIVE TV