चिरनिद्रा में विलीन हुए केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का सोमवार तड़के निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे। कुमार का निधन उनके आवास पर बेंगलुरु में हुआ। जानकारी के मुताबिक वे कैंसर से पीड़ित थे। अनंत कुमार बेंगलुरु के बासवानागुड़ी में श्री शंकर कैंसर अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। हाल ही में वे लंदन से वापस लौटे थे।

चिरनिद्रा में विलीन हुए केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार, लम्बे समय से जूझ रहे थे कैंसर से

बता दें कि अनंत कुमार पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे। बेंगलूरु साउथ से लगातार 6 बार जीत हासिल करने वाले अनंत कुमार को फेफड़ों का कैंसर था। उनका इलाज लंदन और न्यूयॉर्क में भी हुआ था।

अनंत कुमार के निधन पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह जानकर बहुत दुख हुआ अनंत कुमार अब हमारे बीच नहीं है। उन्होंने पूरे जीवन बीजेपी की सेवा की। बेंगलुरु हमेशा उनके दिल और दिमाग में था।

जब प्राणदाता ही खेलने लगे हैवानियत का खेल, तो कोई कैसे बच पायेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री और अपनी कैबिनेट के साथी अनंत कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कुमार एक बेहतरीन नेता था जो अपने युवा काल में ही सार्वजनिक जीवन में उतर आए थे।

पुलिस से बचकर भाग रहा था 15000 का ईनामी बदमाश, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

उन्होंने पूरी निष्ठा और लगन के साथ समाज की सेवा की। उन्हें उनके अच्छे कार्यों के कारण हमेशा याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने उनकी पत्नी डॉ. तेजस्विनी से बात की है और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के साथ ह्रदय से खड़ा हूं।

LIVE TV