महाकाल की नगरी में नहीं बिकेगा चीन का मांझा, प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध

धार्मिक नगरी उज्जैनउज्जैन| मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में चीनी धागे के उपयोग को जिला प्रशासन ने प्रतिबंधित कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि इन धागों (चाइना डोर) में अत्यधिक खतरनाक अवयवों का इस्तेमाल होता है, जिससे राहगीरों व पशु-पक्षियों के लिए घातक है।

धार्मिक नगरी उज्जैन में प्रशासन सख्त

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नरेन्द्र सूर्यवंशी ने बुधवार को आधिकारिक आदेश जारी कर पूरे उज्जैन जिले में चीनी धागे पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में आमजन को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी नागरिक, व्यापारी, संस्था चीनी धागे का क्रय-विक्रय नहीं करेगी। यही नहीं चाइना डोर का भंडारण व मकर संक्रांति पर्व पर पतंगबाजी में चाइना डोर के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : फेक एकाउंट कंट्रोल करने के लिए फेसबुक लाया नया फीचर, कर रहा ‘आधार’ की डिमांड

गौरतलब है कि उज्जैन जिले में मकर संक्रान्ति पर्व के अवसर पर बड़े पैमाने पर पतंगबाजी की जाती है, जिसमें चाइना डोर का प्रयोग भी अधिक मात्रा में होता है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

LIVE TV