UGC NET के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ी, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

(अराधना)

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) को लेकर रविवार को UGC के अध्यक्ष ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया गया है।  अब कैंडीडेट्स 30 मई, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने के लिए कैंडीडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। यूजीसी अध्यक्ष ने इस बारे में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी जानकारी दी। 

उल्लेखनीय है कि यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब एनटीए ने यूजीसी-नेट के विलय दिसंबर 2021 और जून 2022 चक्रों के लिए आवेदन पत्र सुधार विंडो खोली थी। इन परिवर्तनों को करने की समय-सीमा 23 मई, 2022 की रात नौ बजे थी। बता दें कि यूजीसी नेट की परीक्षा साल में 2 बार आयोजित की जाती है। हालांकि, इस बार दिसंबर 2021 के सेशन के स्थगित होने के कारण यूजीसी नेट के जून 2022 के सेशन को भी साथ में ही मर्ज कर दिया गया है। 

यूजीसी नेट जून 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर प्रदर्शित ‘यूजीसी नेट दिसंबर 2021/ जून 2022 पंजीकरण’ लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको एक नए पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
  • अब उम्मीदवार अपना व्यक्तिगत विवरण भरें और पंजीकरण करें।
  • यहां अपनी पंजीकरण संख्या का उपयोग करके लॉग-इन करें।
  • अब फॉर्म भरें, फोटो अपलोड करें और एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
LIVE TV