लॉन्च हुई दुनिया की पहली एंटी एजिंग आइसक्रीम, खाते ही थम जाएगी आपकी उम्र

नई दिल्‍ली। बढ़ती उम्र की चिंता हर किसी को सताती है। खासकर महिलाओं को इसकी ज्‍यादा चिंता होती है आखिर इसकी वजह से उनकी ऊपरी खूबसूरती तो खराब होने लगते हैं। झुर्रियों के अलावा कई 7 और ऐसी निशानियां होती हैं जिनसे चेहरे पर उम्र झलकने लगती है। इसे दूर करने के लिए आमतौर पर आप एंटी एजिंग क्रीम का इस्‍तेमाल करती हैं लेकिन आज हम जो आपको बताएंगे उसे जानकर आप चौंक जाएंगे। अब बढ़ती उम्र को थामने के लिए आपको सिर्फ एक चॉकलेटी आइस क्रीम खानी पड़ेगी। मार्केट में दुनिया की पहली एंटी एजिंग आइसक्रीम लॉन्च हुई है।

एंटी एजिंग आइसक्रीम

उबर ने एक ऐसी चमत्‍कारी आइसक्रीम लॉन्च की है जिसे खाने की वजह से आप हमेशा जवान और खूबसूरत दिखेंगी। उबर ईट्स की ओर से दुनिया की पहली एंटी एजिंग आइसक्रीम लॉन्‍च की गई है। इससे पहले दुनिया में कोई ऐसी आइस क्रीम नहीं लॉन्‍च हुई है जो ऐसा कोई भी दावा करती है।

उबर ईट्स का दावा है कि इस आइसक्रीम को खाने से आपकी उम्र थम सी जाएगी। यह आइसक्रीम उन सामग्रियों से बना है जो बढ़ती उम्र को दर्शाने वाली 8 समस्‍याओं से लड़ेगा। नाम के मुताबिक अगर आपको लग रहा है कि ये आइसक्रीम बहुत बोरिंग या बेस्‍वाद होगी तो ऐसा बिल्‍कुल भी नहीं है।

यह भी पढ़ें :  नकुल के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी के साथ हुआ फ्रॉड, गायब हुए पैसे

दुनिया की पहली एंटी एजिंग आइस क्रीम स्‍वाद में बहुत ही टेस्‍टी होगी। इस बात का अंदाजा आप इसकी पहली झलक देखकर ही लगा सकते हैं। यह स्‍मूद आइसक्रीन डार्क चॉकलेट और क्रीम से बनी हुई है।

दुनिया की पहली एंटी एजिंग आइसक्रीम खाने के लिए आपको उबर ईट्स की साइट पर जाकर प्री-बुकिंग करनी पड़ेगी। फिलहाल इसके लिमिटेड स्‍टॉक भी मौजूद हैं।

बता दें, अपने आप में डार्क चॉकलेट के कई फायदे होते हैं। इसे खाने से झुर्रियां दूर होती है। झुर्री बढ़ती उम्र की बड़ी निशानी होती है।

https://twitter.com/UberEATS_IND/status/978869944174735360

LIVE TV