उत्तर प्रदेशमथुरा

मथुरा में ढाई घंटे की बारिश ने मचाई तबाही, शहर दो हिस्सों में बंटा, सड़कें बनीं तालाब

मथुरा में मंगलवार को महज ढाई घंटे की तेज बारिश ने शहर की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल दी। उमस भरी गर्मी से राहत देने वाली बारिश जल्द ही आफत बन गई। शहर के प्रमुख मार्गों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

भूतेश्वर तिराहा और नया बस स्टैंड समेत कई इलाकों में भारी जलभराव हुआ। महोली रोड, जयगुरुदेव क्षेत्र, बीएसए रोड, कंकाली मार्ग और रेलवे अंडरपास में 3 से 4 फीट तक पानी जमा हो गया। कई दोपहिया और चारपहिया वाहन सड़क पर ही खराब हो गए, जिससे यातायात ठप पड़ गया।

निचली कॉलोनियों में पानी घरों तक घुस गया। नालों के चोक होने से जल निकासी बेहद धीमी रही। नगर निगम की टीमें पंपिंग सेट लगाकर पानी निकालने में जुटी रहीं, लेकिन शाम तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी।

स्थानीय लोग अब प्रशासन से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button