BJP के दो विधायकों ने कांग्रेस ज्वाइन कर कहा- बोले- हमारे साथ और भी लोग आएंगे

(गौरव मिश्रा)

भाजपा के दो विधायक सुदीप रॉय बर्मन और आशीष साहा ने सोमवार को त्रिपुरा विधानसभा से इस्तीफा दे दिया और आज दोनों विधायकों ने दिल्ली की ओर बढ़ते हुए कांग्रेस जॉइन कर ली है। कांग्रेस जॉइन करने के बाद आशीष कुमार साहा ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया।

आशीष ने कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद कहा कि , ‘बीजेपी की सरकार बनने के बाद, समय के साथ तानाशाही शुरू हो गई। हम लोग केंद्र का हस्तक्षेप चाहते थे, लेकिन तीन साल बीत गए और कुछ नहीं हुआ। ये विकास के नाम पर सीधी लूट हो रही है। हमारे साथ कई लोग आना चाहते हैं। अगले कुछ महीनों में बताएंगे कि कौन हमारे साथ आ रहे हैं।’

दोनों विधायकों ने भाजपा पार्टी से प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफ़ा पहले ही दे दिया था। रॉय बर्मन और साहा ने विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती से मुलाकात किया और अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया। रॉय बर्मन ने बताया था कि वे दोनों दिल्ली आएंगे फिर आगे की रु रेखा देखेंगे।

आशीष कुमार साहा ने कहा, ‘हम 12 फरवरी को त्रिपुरा लौटें और हम भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष मानिक साहा को पत्र भेज कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे चुके हैं ।’ दोनों विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या अब 33 ही रह गई है।

LIVE TV