राम जन्मभूमि परिसर में लहराया तिरंगा, लगे भारत माता की जय के नारे

हर घर तिरंगा अभियान के तहत अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने वाला केंद्र का हर घर तिरंगा अभियान परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। अभियान में भाग लेने वालों में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। इस राष्ट्रव्यापी अभियान में राम मंदिर निर्माण में लगे मजदूरों ने भी हिस्सा लिया।

एक हाथ में कंठी, दूसरे में तिरंगा
एक पखवारे तक सावन झूलनोत्सव में लीन रही अयोध्या शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव में डूबी नजर आई। उत्साह, उल्लास और उमंग..एक हाथ में कंठी, एक हाथ में तिरंगा लेकर खड़े संत-धमाचार्य, गुरूकुल व स्कूल के छात्र, भारत माता सहित देशभक्ति आधारित झांकी, जोश भरने वाले गीत देशभक्ति के इन नजारों के बीच राम की पैड़ी से जब तिरंगा यात्रा निकली तो हर कोई गर्व से भर गया।

राम की पैड़ी से संत-धर्माचार्यों की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा टेढ़ीबाजार तक गई। तिरंगा यात्रा पर जगह-जगह पुष्पवर्षा भी की गई। संत-धर्माचार्य अपने दैनिक पूजा-पाठ से निवृत्त होकर सुबह 7:30 बजे राम की पैड़ी स्थित गांधी आश्रम पर पहुंच गए। यहां से हाथों में तिरंगा और भारत माता के जयकारे लगाते हुए संतों का काफिला जब सड़क पर प्रवाहमान हुआ तो देशभक्ति का रंग चटख होता दिखा। महंत वैदेही वल्लभ शरण ने कहा कि रामभक्ति के साथ-साथ देशभक्ति का भी जुनून हमारे रग-रग में प्रवाहित है। जगद्गुरू रामदिनेशाचार्य ने कहा कि राष्ट्रहित में संतों ने हमेशा से सर्वोपरि भूमिका निभाई है।

LIVE TV