
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले की नीति घाटी में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।
CM धामी की प्रमुख घोषणाएं:
- नीति, मलारी, कोशा, फरकिया, बाम्पा, गुरगुटी, कैलाशपुर और मेहरगांव गांवों में कम्युनिटी बेस्ड टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा।
- इन गांवों में कम्युनिटी होमस्टे विकसित किए जाएंगे और बुनियादी पर्यटन infrastructure तैयार किया जाएगा।
- नीति घाटी के विभिन्न गांवों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर साइनेज और व्यूपॉइंट सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
- रिमखिम और बाराहोटी क्षेत्र में ‘सीमा दर्शन केंद्र’ (Border Tourism Interpretation Centre) स्थापित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों की आजीविका मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
उच्च शिक्षा पर CM का बयान
इससे पहले शनिवार को उच्च शिक्षा पर आयोजित एक संगोष्ठी में धामी ने कहा, “उच्च शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत का आधार है।”



