योगी के स्वागत की खातिर टॉयलेट ने ओढ़ा भगवा चोला!

हरदोई। हरदोई में आज सीएम योगी का आठ घंटे का दौरा है। इतने वक्त में सीएम हरदोई के अंदर कहीं भी दौरा कर सकते है। उनकी पसंद और सुरक्षा में कोई कमी न रह जाएं इसलिए अधिकारियों और क्षेत्रिय नेताओं ने जमकर इंतजाम किया है। हर चीज को सीएम योगी की पसंद को ध्यान में रखते हुए किया गया है। यहां तक कि बिल्डिंग, सोफा-कुर्सी, टेंट,पर्दे और स्कूल भगवा करने के बाद टॉयलेट में लगे टाइल्स को भी भगवा रूप दे दिया है।

दरअसल भाजपा और योगी आदित्यनाथ को भगवा पसंद है दोनों की पहचान भी यहीं रंग है इसलिए अधिकारियों ने साहब की नजर में अपना नंबर बनाने के लिए चापलूसी के अध्याय में एक और पन्ना जोड़ दिया। टॉयलेट को भगवा रंग देकर, टॉयलेट में पहले सफेद रंग की टाइल्स लगी थी जिसे उखाड़कर भगवा रंग की टाइल्स लगाई गई है। यह कारनामा जानकर शायद योगी आदित्यनाथ भी हंसी नहीं रोक पाएंगे। हो सकता है शाबाशी भी मिल जाएं।

यह भी पढ़े: आईआईटीयंस ने दिया सीएम योगी और प्रकाश जावड़ेकर को फिटनेस चैलेंज

गौरतलब है कि प्रदेश में भाजपा की  सरकार आने के बाद लखनऊ में सचिवालय के साथ-साथ बहुत सारी सरकारी इमारतों को भगवा से रंग दिया गया था। सरकारी स्कूल और पार्क और रोड के डिवाईडर तक को भगवा रंग से रंगा गया है। हद तो तब हो गई थी जब चापलूस ठेकेदार और अधिकारीयों ने हज हाऊस को भी इसी रंग में रंग दिया था। बाद में विपक्षी दलों के विरोध के बाद प्रशासन ने फिर से उसे पुराने स्वरूप में रंग दिया था।

LIVE TV