
4 नवंबर 2026 (बुधवार) का दैनिक राशिफल
आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें, अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। कुछ जातकों को धैर्य, सूझबूझ और सावधानी से फैसले लेने की जरूरत होगी। करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, जानिए मेष से मीन तक
मेष
परिस्थितियों को अपने पक्ष में महसूस करेंगे। दृढ़ता, परिपक्वता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का समय है। माता-पिता को भरोसे में लेकर बड़े फैसले लेने से भविष्य का तनाव कम होगा। पढ़ाई, नए काम और यात्रा के शुभ योग हैं।
शुभ रंग: लाल / केसरिया | शुभ अंक: 3
वृषभ
व्यापार में आर्थिक महत्वाकांक्षा ज्यादा रखने से तनाव हो सकता है। प्रतिस्पर्धा से बचें और अच्छे समय का लाभ उठाएं। परिवार में सौहार्द बनाने की जिम्मेदारी उठानी होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद / सिल्वर | शुभ अंक: 8-9
मिथुन
महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों को पूरा करने का सही समय है। व्यवस्थाओं पर पकड़ मजबूत होगी। आर्थिक लाभ बढ़ने से सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: नीला / ग्रे | शुभ अंक: 6
कर्क
आसपास की परिस्थितियों को समझने के साथ बदलाव की जरूरत महसूस करेंगे। भावनात्मक संबंधों से ज्यादा उम्मीद न रखें। स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है। जल्दबाजी में फैसला न लें।
शुभ रंग: पीला / सफेद | शुभ अंक: 4-8
सिंह
सफलता के लिए मानसिक भूख बढ़ेगी। परिश्रम और संसाधनों का पूरा उपयोग करें। प्रेम संबंधों में गहरा लगाव लक्ष्य से दूर न ले जाए। वर्चस्व बढ़ेगा। आर्थिक लाभ और परिवार के साथ अच्छा समय संभव।
शुभ रंग: गुलाबी / पीला | शुभ अंक: 2-3
कन्या
व्यापार विस्तार के लिए यात्रा हो सकती है। पुराने संबंधों को फिर से जागृत करें। भूमि-भवन संबंधी मामलों में संभलकर आगे बढ़ें। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
शुभ रंग: हरा / नारंगी | शुभ अंक: 1-3
तुला
संघर्ष में विजय और आर्थिक मामलों में दूरदर्शिता से लाभ के अवसर बढ़ेंगे। स्थान परिवर्तन भाग्य वृद्धि में सहायक रहेगा। परिवारजनों से संवाद बेहतर होंगे। प्रमोशन या नई योजना के योग संभव।
शुभ रंग: सिल्वर / चमकदार | शुभ अंक: 1-7
वृश्चिक
मानसिक और शारीरिक परिश्रम बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर प्रभाव में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में आपकी बात को महत्व मिलेगा। वाहन सुविधा में बदलाव के योग। रुके काम पूरे हो सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी / लाल | शुभ अंक: 1-5
धनु
पारिवारिक समीकरणों में बदलाव महसूस होगा। नई संपत्ति खरीदने के विचार आगे बढ़ेंगे। शिक्षा संबंधी ठोस निर्णय लें। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ संभव।
शुभ रंग: गहरा पीला / केसरिया | शुभ अंक: 9
मकर
कर्म की प्रधानता वाला दिन है। दूसरों पर निर्भरता कम रखें। भावनात्मक संबंधों में साथी का व्यवहार अधिकारवादी हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। करियर में तरक्की के संकेत।
शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 6
कुंभ
नेतृत्व करने के अवसर अनायास मिलेंगे। पुराने भावनात्मक संबंधों से संपर्क बढ़ेगा। परिवार से जुड़ाव बढ़ेगा। इंटरव्यू या नए प्रोजेक्ट में सफलता संभव।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 5
मीन
विरोधियों के प्रति ज्यादा सख्त होने से बचें। भावनाओं के वशीभूत खर्च अनियंत्रित हो सकते हैं। यात्रा में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रचनात्मक काम प्रभावित कर सकते हैं।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट | शुभ अंक: 8




