
26 अगस्त 2026 (बुधवार) का राशिफल
मेष राशि
दिन सुख और समृद्धि लाने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। कई काम एक साथ मिल सकते हैं, इसलिए नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहना होगा। प्रयासों की सराहना होगी और व्यस्तता बनी रहेगी। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। परिवार की जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। किसी से किया वादा पूरा करने की कोशिश करेंगे। दूसरों पर निर्भर रहने से बचें।
वृषभ राशि
आय के स्रोत बढ़ सकते हैं, लेकिन आय और खर्च का संतुलन बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में जूनियर से सलाह ले सकते हैं। कोई शारीरिक समस्या परेशान कर सकती है, लापरवाही न करें। पिताजी से टेंशन की बात करें। अनजान व्यक्ति से लेन-देन और किसी का वाहन चलाने से बचें।
मिथुन राशि
बुद्धि और विवेक से लिए गए फैसले सफलता दिलाएंगे। पारिवारिक मामलों में दूसरों पर निर्भर न रहें। नए विरोधी बन सकते हैं। अजनबी से लेन-देन और जरूरी जानकारी साझा करने से बचें। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, वरिष्ठों की सलाह लें। पुरानी गलती से सीख लें।
कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में काम की सराहना होगी और बॉस खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पिताजी की सेहत का ध्यान रखें। भाई को दी गई जिम्मेदारी आसानी से पूरी हो सकती है। बिजनेस की समस्याएं दूर होंगी। विद्यार्थी कुछ नया करने की इच्छा रखेंगे। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।
सिंह राशि
योजनाबद्ध तरीके से काम करना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी से कड़वाहट दूर करने की कोशिश करें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। राजनीति से जुड़े लोगों को पुरस्कार मिल सकता है।
कन्या राशि
बैंकिंग क्षेत्र वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने वाले फैसले लाभदायक हो सकते हैं। पुराना लेन-देन चुकता हो सकता है। विशेष लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। सुख-साधन बढ़ेंगे। वाहन खरीदने के लिए लोन आवेदन कर सकते हैं।
तुला राशि
परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और मां से मन की बात साझा कर सकते हैं। नौकरी की समस्याओं को मिल-बैठकर सुलझाएं। शेयर मार्केट का निवेश लाभ दे सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। गरीबों की सेवा के लिए आगे आ सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आय में वृद्धि होगी। सरकारी योजना में निवेश लाभदायक रह सकता है। तकनीकी समस्याएं दूर होंगी। कानूनी मामले में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। दूर रह रहे परिजन की याद आ सकती है। कही-सुनी बातों पर तुरंत भरोसा न करें।
धनु राशि
माता-पिता और बड़े लोगों की सलाह पर ध्यान देंगे। पिताजी कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं। काम में बड़ा बदलाव नुकसान पहुंचा सकता है, सोच-समझकर निर्णय लें। अविवाहितों के जीवन में नए रिश्ते की दस्तक हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। अनावश्यक खर्च से बचें।
मकर राशि
शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक मामलों को मिल-बैठकर सुलझाएं। घर में अतिथि आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान के करियर को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। सरकारी योजनाओं में निवेश बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि
व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा और अचानक धन लाभ हो सकता है। सहकर्मियों से उपयोगी सलाह मिल सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर बातचीत हो सकती है। कला और कौशल से लोगों को प्रभावित करेंगे।
मीन राशि
मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सामाजिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। खोई हुई प्रिय वस्तु वापस मिल सकती है। भगवान की भक्ति में मन लगेगा, मानसिक शांति मिलेगी। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने से बचें। किसी काम को लेकर चिंता दूर हो सकती है।




