
28 अक्टूबर 2026 का राशिफल
आज बुधवार है। सर्वार्थ सिद्धि योग का प्रभाव रहेगा। चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च स्थिति में हैं।
मेष राशि
मेहनत से आगे बढ़ने का दिन है। कामकाज में उन्नति और प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। नया काम शुरू करने से पहले सोच-विचार करें। अधिकारियों से बातचीत में सावधानी रखें। जमीन-वाहन-संपत्ति से जुड़े लेनदेन में लाभ संभव है। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा।
भाग्य अंक: 4 | शुभ रंग: लाल | दान: लाल मसूर
वृषभ राशि
धार्मिक कार्यों और मंदिर दर्शन से मन शांत रहेगा। नौकरी-पद से जुड़ा अच्छा समाचार मिल सकता है। जमीन-जायदाद और वाहन संबंधी सुख संभव है। कानूनी मामलों में दस्तावेज और फैसले सावधानी से संभालें। घर-परिवार की योजनाएं आगे बढ़ेंगी।
भाग्य अंक: 5 | शुभ रंग: सफेद | दान: चावल
मिथुन राशि
स्वास्थ्य का ख्याल रखें। बिना सोचे-समझे फैसला न लें। मेहनत का फल मिलेगा। बैंक बैलेंस बढ़ाने या मनचाही चीज खरीदने के अवसर बन सकते हैं। सोशल मीडिया और पड़ोसियों के विवाद से बचें। धैर्य रखें।
भाग्य अंक: 9 | शुभ रंग: हरा | दान: लाल सिंदूर
कर्क राशि
मिला-जुला दिन रहेगा। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। साझेदारी में निवेश सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र में नए रास्ते खुल सकते हैं। कानूनी मामलों में सावधानी जरूरी है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।
भाग्य अंक: 4 | शुभ रंग: क्रीम | दान: कौवे को रोटी
सिंह राशि
उत्साह भरा दिन है। रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। कारोबार में नई योजना से फायदा हो सकता है। वाहन खरीदने का विचार आगे बढ़ सकता है। देश-विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन और बच्चों से खुशी मिलेगी।
भाग्य अंक: 7 | शुभ रंग: मैरून | दान: हरी धनिया
कन्या राशि
देश-विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। धन-समृद्धि के अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आलस्य से बचें। मेहनत का फल मिलेगा। घर-गृहस्थी के मामलों में सुधार संभव है। दिनचर्या में संतुलन बनाए रखें।
भाग्य अंक: 6 | शुभ रंग: मैरून | दान: हरी मसूर
तुला राशि
सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। नए मित्रों से लाभ संभव है। परिवार में मेहमान आने से खुशी रहेगी। साझेदारी कारोबार में निवेश सोच-समझकर करें। अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें। जल्दबाजी में स्थान परिवर्तन न करें।
भाग्य अंक: 4 | शुभ रंग: सिल्वर | दान: गांठ वाली हल्दी
वृश्चिक राशि
नई संभावनाओं वाला दिन है। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। अधूरा काम पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ सकता है। मेहनत से आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। किसी की उत्तेजना पर शांत रहें।
भाग्य अंक: 2 | शुभ रंग: नीला | दान: सफेद तिल
धनु राशि
सामाजिक-धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। राजनीतिक संपर्कों से लाभ संभव है। जमा पूंजी में बढ़ोतरी और धन प्राप्ति के नए रास्ते खुल सकते हैं। बच्चों का मन खेलकूद में लगेगा। साहित्य-संगीत में रुचि बढ़ेगी। घर में मेहमान आने की सूचना मिल सकती है।
भाग्य अंक: 5 | शुभ रंग: नारंगी | दान: हल्दी
मकर राशि
कार्यक्षेत्र में बॉस की तारीफ मिल सकती है। बच्चों से खुशखबरी और दोस्तों के साथ शाम अच्छी बीतेगी। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।
दिन सकारात्मक रहेगा
भाग्य अंक: 5 | शुभ रंग: सफेद | दान: चावल
कुंभ राशि
ऊंचे पद वालों के सहयोग से रुका काम आगे बढ़ेगा। घर में हंसी-खुशी रहेगी। अपनी बातें सबको न बताएं। बुजुर्गों की दवा समय पर दिलाएं।
भाग्य अंक: 4 | शुभ रंग: क्रीम | दान: कौवे को रोटी
मीन राशि
किसी की मदद से काम में राहत मिलेगी। तीसरे की बात सुनकर पार्टनर पर शक न करें। बिल-रसीदें ध्यान से जांचें। हाथ-पैर दुखें तो गुनगुने पानी से नहाएं।
भाग्य अंक: 8 | शुभ रंग: हरा | दान: लाल सिंदूर




