
24 अक्टूबर 2026 (शनिवार) का राशिफल
आज आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी दोपहर तक रहेगी, फिर चतुर्दशी लगेगी। चंद्रमा मीन राशि में शनि के साथ हैं। हर्षण योग शाम से शुरू होगा।
मेष
खर्चे बढ़ सकते हैं और भागदौड़ से थकान रह सकती है। घर से निकलने से पहले जरूरी सामान चेक करें। साझेदारी का प्रस्ताव आए तो सोच-समझकर फैसला लें। तनाव से बचें।
वृषभ
नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी और कमाई अच्छी रह सकती है। नई जिम्मेदारी संभालने में हिचकिचाएं नहीं। दोस्तों संग समय बिताने का मौका मिल सकता है। साथी को थोड़ा कम समय दे पाएंगे, पर वे समझेंगे।
मिथुन
मुकाबले में आगे रह सकते हैं। इंटरव्यू की कॉल आ सकती है। काम का श्रेय किसी और को न जाने दें। साथी से मतभेद हो तो शांति से बात करें।
कर्क
किस्मत का साथ मिलेगा। पुरानी रुकावटें दूर हो सकती हैं और नई शुरुआत अच्छी रहेगी। बॉस का सहयोग मिल सकता है। अनुशासन बनाए रखें। पिता की तरफ से कोई सुखद बात हो सकती है।
सिंह
कामों में देरी या अड़चन आ सकती है। सब्र रखें और बड़ा जोखिम न लें। अचानक कहीं से फायदा भी हो सकता है। पुराने गिले-शिकवे न छेड़ें। सुबह थोड़ा ध्यान करें।
कन्या
साझेदारी या धंधे की बात आगे बढ़ सकती है। मुनाफे का बंटवारा लिखित में तय करें। साथी से छोटी बातों पर रूठें नहीं। घर में मेहमान आने से चहल-पहल रह सकती है।
तुला
टले हुए काम आज निपटाने पड़ सकते हैं। दिन मेहनत भरा रहेगा। बड़ों की बात दिल पर न लें। निवेश से पहले पूरी जानकारी लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक
दोस्तों से फायदा होगा। शेयर बाजार में दिन अच्छा रह सकता है, कुछ मुनाफा निकाल लें। घर में अनबन हो तो बात करके सुलझाएं। पानी खूब पिएं।
धनु
काफी समय बाद किसी अपने से मुलाकात हो सकती है और घर में रौनक रहेगी। मीडिया या सेल्स से जुड़े लोगों का काम अच्छा रह सकता है। मेहमानों का भारी सामान खुद न उठाएं।
मकर
छोटी यात्राओं और नए संपर्कों से काम बन सकता है। घर में बहस होने पर अपनी बात थोपना छोड़ दें। ट्रेडिंग करें तो सावधानी बरतें।
कुंभ
बातों से बिगड़े काम बन सकते हैं और नेतृत्व का मौका मिल सकता है। बाहर वाले को घर के मामलों में दखल न देने दें। कोई डील फाइनल करने से पहले शर्तें अच्छी तरह समझ लें।
मीन
किसी अनुभवी की मदद से अटका काम आगे बढ़ सकता है। कला या डिजाइन से जुड़े लोगों को फायदा है। मन कहीं और उलझा रहे तो चिड़चिड़ापन न आने दें। ठंडक से बचें।




