आज का इतिहास: देश को मिला भारतीय संगीत का अनमोल रत्न

डॉ लालमणि मिश्र  भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे जो अपनी कला के समान ही अपनी विद्वता के लिए जाने जाते थे।

11 अगस्त 1924 को जन्में लालमणि मिश्र ने माता के संगीत शिक्षक को अपनी प्रतिभा से प्रभावित करके अपनी संगीत यात्रा को आरम्भ किया था। पण्डित शँकर भट्ट और मुँशी भृगुनाथ लाल से ध्रुपद और धमार की परम्परागत शिक्षा हुई।

लालमणि मिश्र

रामपुर सेनी घराना के उस्ताद वज़ीर खाँ के शागिर्द उस्ताद मेंहदी हुसैन खान से उन्होने खयाल गायन सीखा।

ध्रुवपद, भजन और तबला की शिक्षा स्वामी प्रमोदानन्द जी से प्राप्त हुई। उस्ताद अमीर अली खाँ के देख रेख मे अनेक संगीत वाद्योँ जैसे सितार, सुरबहार, सरोद, संतूर, जलतरंग, वायलिन, तबला आदि में महारत हासिल की। जब वह केवल बारह वर्ष के थे, उन्हें कलकत्ता की शहंशाही रिकार्डिंग कम्पनी में सहायक संगीत निर्देशक के पद पर नियुक्ति मिली। अगले दो वर्षों में उन्होने कई फिल्मोँ में संगीत दिया। उस्ताद अमीर अली खाँ का सान्निध्य और संगीत निर्देशन, इन्हीँ दोनोँ के सँयोग से ऑर्केस्ट्रेशन के प्रति उनमें रुझान पैदा हुआ।

आज का इतिहास 

11 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएँ 

1914 – फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

 

1929 – पर्शिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

1940 – ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया।

 

1944 – अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया।

1948 – लंदन में समर ओलंपिक की शुरुआत हुई।

 

यह भी पढ़ें: आज का इतिहास: देश को मिला शास्त्रीय संगीत का महान पंडित

1960 – अफ्रीकी देश चाड़ ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

1961 –  दादर नगर हवेली का भारत में विलय हुआ और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।

 

1976 – दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन मे दंगो में 17 लोग मारे गए।

1984 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

 

1985 – रोनाल्ड रीगन अमेरिका के राष्ट्रपति बने।

1999 – यूरोप और एशिया में सदी का अंतिम सूर्यग्रहण।

 

2000 – फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट के ख़िलाफ़ देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।

2001 – उत्तरी आयरलैंड विधानसभा भंग, आयरिश विद्रोहियों को निशस्त्रीकरण के लिए दो सप्ताह का समय।

 

2003 – उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली।

2004 – भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की।

 

2006 – पाकिस्तान ने तीसरी अगोस्टा 90बी श्रेणी की पनडुब्बी का जलावतरण किया।

2007 – मोहम्मद हामिद अंसारी भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने।

 

 आज जन्में व्यक्ति 

 

1778 -दुनिया में जिमनास्‍टिक्‍स की नींव रखने वाले जर्मन शिक्षक फ्रेडरिक लुडविग का जन्म 11 अगस्त 1778 को हुआ था।

 

1892 – पश्चिम भारतीय क्रिकेटर आर्ची विलेस का जन्म 11 अगस्त 1892 को हुआ था।

 

1924 – भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी लालमणि मिश्र का जन्म 11 अगस्त 1924 को हुआ         था।

 

1937 – लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक जॉन अब्राहम का जन्म 11 अगस्त 1937 को हुआ था।

 

1949 – भारतीय रिज़र्व बैंक के बाइसवें गवर्नर डी। सुब्बाराव का जन्म 11 अगस्त 1949  को हुआ  था।

1954 – भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा का जन्म 11 अगस्त 1954 को हुआ था।

 

आज के महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव 

खुदीराम बोस शहीद दिवस

 

 

LIVE TV