Today’s History 8 Dec: आज ही के दिन देश ने खोया लोकप्रिय कवि रमाशंकर ‘विद्रोही’, जानें आज का पूरा इतिहास

8 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-

1923-  जर्मनी और अमेरिका के बीच मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए गये।

1941- अमेरिका और ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1956- ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में 16वें ओलंपिक खेल का समापन।

1967- पहली पनडुब्बी आईएनएस कालवरी को सेना में शामिल किया गया।

1976- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1983- ब्रितानी उच्चसदन हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स ने सदन की सीधी कार्यवाही टेलिविज़न पर दिखाने के पक्ष में मतदान किया था।

1998- पूर्वलेफ़्टिनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के नये राष्ट्रपति बने।

2002- भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुनके बाद गौमूत्र को संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट किया।

2003- वसुन्धरा राजे सिंधिया राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर आसीन।

2004- पाकिस्तान ने 700 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2007- अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के मूसा कला ज़िले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये।

पनडुब्बी आईएनएस कालवरी

8 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

1721- मराठा साम्राज्य का प्रसिद्ध पेशवा बालाजी बाजीराव का जन्म हुआ।

1879- महान क्रांतिकारी यतीन्द्रनाथ मुखर्जी उर्फ बाधा जतिन का जन्म हुआ।

1897- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार तथा सांसद अमरनाथ विद्यालंकार का जन्म हुआ।

1927- पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का जन्म हुआ।

1935- भारतीय अभिनेता धर्मेन्द्र का जन्म हुआ।

1946- भारतीय अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का जन्म हुआ।

अभिनेता धर्मेन्द्र

8 दिसंबर को हुए निधन

1947- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी भाई परमानन्द का निधन हुआ।

1978- इज़राइल की चौथी प्रधानमन्त्री गोल्डा मायर का निधन हुआ।

2015- लोकप्रिय जनकवि रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ का निधन हुआ।

लोकप्रिय कवि रमाशंकर ‘विद्रोही

8 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

♦ दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन दिवस (SAARC)

♦ अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसंबर)

LIVE TV