आज का इतिहास : देश को मिला एक प्रसिद्ध एक्टर

आज का इतिहासओम राजेश पुरी का जन्म 18 अक्टूबर, 1950, अंबाला, पंजाब में हुई थी। ये हिन्दी फ़िल्मों के उन प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक थे, जो अपनी अभिनय क्षमता से किसी भी किरदार को पर्दे पर जीवंत करने में सक्षम थे। वे भारतीय सिनेमा के एक कालजयी अभिनेता थे। उनके अभिनय का हर अन्दाज दर्शकों को प्रभावित करता है। रूपहले पर्दे पर जब ओम पुरी का हँसता-मुस्कुराता चेहरा दिखता है तो दर्शकों को भी अपनी खुशियों का अहसास होता है और उनके दर्द में दर्शक भी दु:खी होते हैं। हिन्दी फ़िल्मों में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें ‘राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार’, ‘फ़िल्म फ़ेयर पुरस्कार’ और ‘पद्मश्री’ आदि से भी सम्मानित किया गया था। ओम पुरी हिन्दी सिनेमा के वह सितारे थे, जिन्हें लोग हर भूमिका में देखना पसंद करते थे। कलात्मक सिनेमा हो या कमर्शियल सिनेमा, वह सभी जगह अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहे। इनकी मृत्यु 6 जनवरी, 2017, अंधेरी, मुम्बई में हुई।

आज का इतिहास

18 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1898 – अमेरिका ने स्पेन से प्यूर्टो रिको का अपने कब्जे में लिया।

1922 – ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कॉरपोरेशन की स्थापना।

1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने लड़ाई शुरु की।

1972 – पहले बहुद्देशीय हेलीकॉप्टर एस ए 315 का बैंगलोर में परीक्षण।

1980 – पहली हिमालय कार रैली को बम्बई (मुंबई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

1985 – सम्पूर्ण विश्व में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ़्रीकी सरकार द्वारा अश्वेत कवि बेंजामिन मोलोइस को फ़ाँसी।

1991 – दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्र होने की घोषणा की।

1995 – कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का ग्यारहवां शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।

1998 – भारत और पाकिस्तान आणविक ख़तरे रोकने के लिए सहमत।

2000 – श्रीलंका में पहली बार विपक्षी सदस्य अनुरा भंडारनायके को संसद अध्यक्ष बनाने की सहमति।

2004 – कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन मारा गया।

म्यांमार के प्रधानमंत्री खिन न्युंट को भ्रष्टाचार के आरोप में अपदस्थ कर नजरबंद कर रखा गया।

2005 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने नियंत्रण रेखा को भूकम्प राहत कार्य के लिए खोलने का सुझाव दिया।

2007 – आठ वर्ष के बाद बेनजीर भुट्टो अपने वतन पाकिस्तान लौटीं। बेनजीर भुट्टाे की मोटर कार रैली में हुये आत्मघाती हमले में 139 लोगों की मौत हुई और 450 अन्य घायल हुए। इस आत्मघाती हमले में भुट्टो बाल बाल बचीं।

कनाडा की संसद के निचले सदन ने म्यांमार की विपक्षी नेता आंग सान सू-की को कनाडा की मानद नागरिकता देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।

सुदूर अंतरिक्ष में जीवन की तलाश के लिए हैटक्रीक इलाके (सैन फ़्रांसिस्को) में एलेन टेलिस्कोप एरे (एटीए) लगाया गया।

2008- उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री के लिए 189.25 करोड़ एकड़ भूमि रेल मंत्रालय को वापस की।

18 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

1925 – नारायण दत्त तिवारी – उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री

18 अक्टूबर को हुए निधन

1976 – विश्वनाथ सत्यनारायण – प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार।

LIVE TV