
दीना पाठक का जन्म 4 मार्च, 1922 में हुआ था। ये हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री थीं। दीना पाठक की प्रसिद्ध फिल्मों में मौसम, किनारा, किताब, चितचोर, घरौंदा, गोलमाल, खूबसूरत आदि शामिल हैं। दीना पाठक ने अपने कॅरियर की अधिकतर फिल्में आर्ट निर्देशकों के साथ की। ऐसा इसलिए क्यूंकि वह थियेटर जगत् से जुड़ी थीं और कमर्शियल फिल्मों की चमक-दमक उन्हें पसंद नहीं थी।
भारतीय सिनेमा जगत् में दीना पाठक ने ना सिर्फ अभिनय के क्षेत्र में अपना डंका बजाया बल्कि उन्होंने थियेटर जगत् को सिनेमा के साथ जोड़ने में बेहद अहम भूमिका निभाई। आज़ादी से पहले महिलाओं का रंगमंच से जुड़ाव बेहद कम होता था। ऐसे समय में भी दीना पाठक ने रंगमंच को अपनी कर्मभूमि बनाई और उसमें सफलता हासिल करने की कोशिश की।
अंग्रेज़ों से लड़ाई की जंग में दीना पाठक ने भी अपना योगदान दिया था। उन्होंने नुक्कड़ और नाटकों द्वारा जनता को अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ एकजुट होने की अपील की थी।
गुजराती थियेटर को अपनी पहचान दिलाने में दीना पाठक का बेहद अहम योगदान रहा है। 1940 से ही दीना पाठक गुजराती थियेटरों में काम करने लगीं थीं।
दीना पाठक की बेटियां रत्ना पाठक और सुप्रिया पाठक भी हिन्दी कला जगत् की चर्चित अभिनेत्री हैं। दोनों ने ही अधिकतर हास्य प्रधान टीवी कार्यक्रमों में अपनी छाप छोड़ी है।
80 के दशक के सबसे चर्चित टीवी शो ‘मालगुड़ी डेज’ में भी दीना पाठक नजर आईं। दीना पाठक की आख़िरी फिल्म साल 2003 की पिंजर रही। इनका मृत्यु 11 अक्टूबर, 2002 में हुई।
आज का इतिहास
11 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1737 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में सबसे खतरनाक चक्रवात तूफान आया।
1869 – अमेरिकी खोजकर्ता थॉमस एडीसन ने अपनी पहली आविष्कार पर एक पेटेंट के लिए आवेदन किया। इस इलेक्ट्रिक मशीन का इस्तेमाल वोटों की गिनती के लिए किया गया था।
1881 – अमेरिकी आविष्कारक डेविड हेंडरसन हॉस्टन ने कैमरों के पहले रोल फिल्म का पेटेंट कराया।
1932 – न्यूयॉर्क में राजनीतिक अभियान के लिए पहला प्रसारण किया गया।
1939 – अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने अल्बर्ट आइंस्टीन को पत्र लिखकर अमेरिका के परमाणु कार्यक्रम को तेजी से विकसित करने का आग्रह किया।
1968 – अमेरिका का पहला मानवयुक्त ओपोलो मिशन ‘अपोलो 7’ के प्रक्षेपण का कक्षा से पहली बार टेलीविजन प्रसारण किया गया।
1984 – अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक कैथरीन डी सुलिवन अंतरिक्ष में सैर करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी। वह अंतरिक्ष शटल चैलेंजर पर सवार थीं।
1994 – अमेरिका में कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में समलैंगिक विरोधी अधिकारों को असंवैधानिक घोषित कर दिया।
2000 – दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट बोर्ड द्वारा हैन्सी क्रोनिए पर आजीवन प्रतिबंध।
2001 – त्रिनिदाद में जन्में भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक विद्याधर सूरज प्रसाद नॉयपाल को वर्ष 2001 के नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।
2002 – नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र ने लोकेन्द्र बहादुर को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2005 – तीसरे अंतरिक्ष पर्यटक ग्रेगोरी ओल्सन पृथ्वी पर लौटे।
2007 – ब्रिटेन के उपन्यासकार डोरिस लैसिंग को वर्ष 2007 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।
2008 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नौगाँव स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर कश्मीर की घाटी में चलने वाली पहली रेलगाड़ी को रवाना किया।
11 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
1902 – जयप्रकाश नारायण, लोकनायक के नाम से प्रसिद्ध राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी।
1889 – मगन भाई देसाई – प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद थे।
1916 – नानाजी देशमुख – ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के मज़बूत स्तंभ और प्रख्यात समाजसेवक।
1942 – अमिताभ बच्चन – भारतीय अभिनेता
11 अक्टूबर को हुए निधन
1911 – सिस्टर निवेदिता – विवेकानन्द की सहयोगी तथा शिक्षिका तथा समाज सेविका।
11 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
विश्व डाक दिवस (सप्ताह)
राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)