आज का इतिहास : देश ने खोई एक प्रसिद्ध फिजिशियन

आज का इतिहासकादम्बिनी गांगुली का जन्म 18 जुलाई, 1861, भागलपुर, बिहार में हुआ था। ये भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन थीं। यही नहीं कांग्रेस अधिवेशन में सबसे पहले भाषण देने वाली महिला का गौरव भी कादम्बिनी गांगुली को ही प्राप्त है। कादम्बिनी गांगुली पहली दक्षिण एशियाई महिला थीं, जिन्होंने यूरोपियन मेडिसिन में प्रशिक्षण लिया था। उन्होंने कोयला खदानों में काम करने वाली महिलाओं की लचर स्थिति पर भी काफ़ी कार्य किया। बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय की रचनाओं से कादम्बिनी बहुत प्रभावित थीं। उनमें देशभक्ति की भावना बंकिमचन्द्र की रचनाओं से ही जागृत हुई थी। इनकी मृत्यु 3 अक्टूबर, 1923, कलकत्ता में हुई।

आज का इतिहास

3 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1735 – फ्रांस और छठे कैरल सम्राट ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1831- मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने कब्जा किया।

1880 – पहले मराठी संगीत नाटक ‘संगीत शाकुन्ताल’ का पुणे में मंचन किया गया।

1915 – नेवादा के प्लेजेंट वैली में 7.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप आया।

1932 – इराक यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।

1977 – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

1978 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला और दुनिया के दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।

1984 – भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गयी।

1992 – गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीता।

1994 – भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।

1995 – चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति।

1999 – आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सं.रा. अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की।

2002 – नोबेल शान्ति पुरस्कार के लिए प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को संयुक्त रूप से देनी की सिफ़ारिश की गई।

2003 – पाकिस्तान ने हल्फ-III मिसाइल का परीक्षण किया।

2004 – लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा।

2006 – संयुक्त राष्ट्र संघ के नये महासचिव दक्षिण कोरिया के बान की मून होंगे।

2008- टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना अन्यत्र ले जाने की घोषणा की।

2013 – इतालवी द्वीप लात्पेदुसा के पास एक नाव के डूब जाने से करीब 134 लोगों की मौत हो गई।

3 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

1953 – दीपक मिश्रा – भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश हैं।

1949 – जे. पी. दत्ता- भारतीय फ़िल्म निर्देशक

1890 – लक्ष्मी नारायण साहू- उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता

3 अक्टूबर को हुए निधन

1953 – अलादी कृष्ण स्वामी अय्यर – भारत के क्रांतिकारी नेता

2007 – एम.एन. विजयन- भारतीय लेखक

3 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

वन्यजीव सप्ताह (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर)

जर्मन एकता दिवस

LIVE TV