आज का इतिहास : देश को मिला एक महान राजनीतिक और आध्यात्मिक नेता

आज का इतिहासमहात्मा गाँधी का जन्म 2 अक्तूबर, 1869 में हुआ था. उन्हें ब्रिटिश शासन के ख़िलाफ़ भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का नेता और ‘राष्ट्रपिता’ माना जाता है।

इनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी था। राजनीतिक और सामाजिक प्रगति की प्राप्ति हेतु अपने अहिंसक विरोध के सिद्धांत के लिए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई।

मोहनदास करमचंद गाँधी भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनीतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे।

‘साबरमती आश्रम’ से उनका अटूट रिश्ता था। इस आश्रम से महात्मा गाँधी आजीवन जुड़े रहे, इसीलिए उन्हें ‘साबरमती का संत’ की उपाधि भी मिली। उनकी मृत्यु 30 जनवरी, 1948 में हुई।

आज का इतिहास

2 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1492 – ब्रिटेन के किंग हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया।

1924 – राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव 1924 महासभा द्वारा स्वीकृत हुआ किंतु बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई।

1951 – श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की।

1952 – सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

1961 – बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन।

1971 – तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया। यहीं पर महात्मा गांधी की हत्या हुई थी।

1982 – तेहरान में बम विस्फोट से 60 मरे, 700 घायल।

1985 – दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।

1988 – कोरिया के सिओल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन।

तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खुला।

2000 – रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत की चार दिवसीय यात्रा दिल्ली पहुँचे।

2001 – 19 देशों के संगठन नाटो ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।

2003 – हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैडगेसे भारत की यात्रा पर आये।

2004 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।

2006 – दक्षिण अफ़्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।

2007 – उत्तर व दक्षिण कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक सम्पन्न हुई।

2012 – नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की।

2 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

1979 – हंगपन दादा – ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक थे।

1933 – शंकर शेष – हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक थे।

1974 – प्रीतम सिवाच – भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान

1898 – प्रजापति मिश्र – बिहार के प्रमुख गाँधीवादी रचनात्मक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी

1904 – लालबहादुर शास्त्री – भारत के दूसरे प्रधानमंत्री

1942 – आशा पारेख – प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री

1924 – तपन सिन्हा – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक

2 अक्टूबर को हुए निधन

1906 – राजा रवि वर्मा – विख्यात चित्रकार

1964 – राजकुमारी अमृत कौर – भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता

1975 – के. कामराज – भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री

1982 – सी. डी. देशमुख, ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री

2 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस (महात्मा गांधी जयन्ती)

लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती

वन्यजीव सप्ताह (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर)

LIVE TV