Today’s History 28 July: जानिए 28 जुलाई को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

28 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • आज ही के दिन प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत 1914 में हुई थी।
  • विश्‍व हेपेटाइटिस डे 28 जुलाई 1925 को मनाया जाता है।
  • नीदरलैंड के एम्सटर्डम में नौवें ओलंपिक खेल का शुभारंभ 1928 में हुआ।
  • ग्रेट ब्रिटेन में डाक कोड का प्रयोग 1959 में शुरु हुआ।
  • चंद्रमा की तरफ1964 में रेंजर 7 का प्रक्षेपण, 4308 तस्वीरें भेजी।
  • नासा ने 1983 में वाणिज्यिक संचार उपग्रह टेल्सटार-3ए का प्रक्षेपण किया।
  • वियतनाम आसियान का सदस्य 1995 को बना।
  • ग्वाटेमाला बर्न कन्वेंशन कॉपीराइट संधि का सदस्य 1997 में बना।
  • पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दकी ख़ान कंजू की हत्या 2001 में की गई।
  • इराक के बाकूबा शहर में 2004 को एक पुलिस भर्ती केन्द्र में विस्फोट से 68 लोगों की मृत्यु।
  • सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा 2005 में किया।
  • पाकिस्तान सरकार ने 2007 में विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की।
  • निर्गुट देशों की मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत के विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी तेहरान 2008 को रवाना हुए।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 2014 में इजरायल और हमास के बीच मानवता के आधार पर तत्काल और अनिश्चितकालीन संघर्षविराम के लिए आपात बैठक बुलायी।

28 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्ति

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर का जन्म 1927 को हुआ था।
  • हिन्दी के कवि, लेखक और रूसी तथा अंग्रेज़ी भाषाओं के साहित्य अनुवादक अनिल जनविजय का जन्म 1957 को हुआ था।
  • भारतीय कलाकार, चित्रकार और उद्यमी सुविज्ञ शर्मा का जन्म 1983 को हुआ था।

28 जुलाई को हुए निधन

  • भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी का निधन 28 जुलाई 2016 को हुआ था।
  • भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक इंद्र कुमार का निधन 2017 में हुआ।
LIVE TV