Today’s History 27 October: जानिए 27 अक्टूबर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

27 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • पोलैंड और तुर्की ने 1676 में वारसा की संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • अमेरिका और स्पेन ने 1795 में सैन लोरेंजो की संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • फ्रांस की सेना 1806 में बर्लिन में घुसी।
  • अमेरिका ने 1810 में स्पेन के पूर्व उपनिवेश पश्चिमी फ्लोरिडा को अपने अधिकार में लिया।
  • नार्वे स्वीडन से अपना गठजोड़ समाप्त करके 1905 में स्वतंत्र हो गया।
  • रूस और चीन के साथ कई वर्षों के युद्ध के बाद जापान को 1910 में इन दोनों देशों पर विजय मिली।
  • लीग आॅफ नेशन का मुख्यालय जिनेवा 1920 में स्थानांतरित किया गया।
  • उज़्बेक एसएसआर 1924 को सोवियत संघ में मिला।
  • फ्रांस में जनमत संग्रह के बाद इस देश के चौथे राष्ट्रपतिकाल के संविधान को 1946 में जनता की स्वीकृति मिली इस प्रकार फ्रांस में चौथा लोकतंत्र आरंभ हुआ।
  • जम्मू कश्मीर के राजा हरि सिंह ने 1947 को भारत में जम्मू कश्मीर के विलय को स्वीकार कर लिया।
  • पाकिस्तान के राष्ट्रपति स्केदर मिर्जा को 1958 में अपदस्थ कर जनरल अय्यूब खां पाकिस्तान के शासक बने।
  • पश्चिमी मेक्सिको में 1959 को चक्रवाती तूफान से कम से कम 2000 लोग मरे।
  • मेक्सिको सिटी में 1968 को 19वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
  • मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात और इजरायल के प्रधानमंत्री मेनाचेम को 1978 में शांति का नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • चीन ने अपनी जनसंख्या एक अरब से अधिक होने की घोषणा 1982 में की।
  • तुर्कमिनस्तान की उच्च परिषद ने 1991 में सोवियत संघ से इस देश की स्वतंत्रता को स्वीकृति दी।
  • यूक्रैन में 1995 को कीव स्थित चेननोबिल परमाणु संयुत्र सुरक्षा संबंधी खामियों के कारण पूर्णत: बन्द किया गया।
  • एडिनबर्ग (स्काटलैंड) में राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन 1997 में सम्पन्न हुआ।
  • आमेंनिया संसद पर 1999 को हुए आतंकी हमले में पीएम वाजगेन सर्गस्यान व स्पीकर कारेन देमिर्च्यान मारे गए।
  • चीन में 2003 को भूकम्प से 50,000 से अधिक लोग प्रभावित, बगदाद में बम धमाकों से 40 लोगों की मृत्यु।
  • चीन ने विशालकाय क्रेन का निर्माण 2004 में किया।
  • केन्द्र सरकार ने 2008 में अख़बार उद्योग के पत्रकारों और ग़ैर पत्रकारों को अंतरिम राहत की अधिसूचना जारी की।

27 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • सिलाई मशीन का आविष्कारक आइजैक मेरिट सिंगर का जन्म 1811 में हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी जितेंद्र नाथ दास उर्फ जतिन दास का कलकत्ता (अब कोलकाता) में जन्म 1904 को हुआ।
  • भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन का जन्म 1920 में हुआ
  • डेनमार्की अभिनेता और गायक पाउल बंदगार्ड का जन्म 1922 में हुआ
  • ब्राज़ील के पैतीसवें राष्ट्रपति लुइज़ इंसियो लूला दा सिल्वा का जन्म 1945 में हुआ
  • फिल्‍म जगत के साथ-साथ भजनों से खास पहचान बनाने वाली अनुराधा पौडवाल का जन्‍म 1952 में हुआ।
  • भारत के शतरंज खिलाड़ी दूसरे ग्रैंड मास्टर दिब्येन्दु बरुआ का जन्म 1966 में हुआ।
  • श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा का जन्म 1977 में हुआ। उन्होंने 134 टेस्ट मैचों में 12400 जवकि 404 वनडे में 14234 रन बनाये।

27 अक्टूबर को हुए निधन

  • मुगल साम्राज्य के तीसरे शासक अकबर का फतेहपुर सीकरी में 1605 को निधन हुआ।
  • भारतीय स्वतंत्रता सेनानी ब्रह्मबांधव उपाध्याय का निधन 1907 में हुआ।
  • भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में सम्मिलित होने वाले प्रमुख भारतीयों में से एक टी.एस.एस. राजन का निधन 1953 में हुआ।
  • गांधी जी के निजी सचिव प्यारे लाल का निधन 1982 में हुआ।
  • मशहूर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विजय मर्चेन्ट का निधन 1987 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार डॉ. नगेन्द्र का निधन 1999 में हुआ।
  • हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप कुमार का निधन 2001 में हुआ।
LIVE TV