आज का इतिहास : देश ने खोया एक प्रसिद्ध डांसर

आज का इतिहासउदय शंकर का जन्म 8 दिसम्बर, 1900 ई., राजस्थान में हुआ था। ये भारत के प्रसिद्ध नर्तक, नृत्य निर्देशक और बैले निर्माता थे। उन्हें भारत में ‘आधुनिक नृत्य के जन्मदाता’ के रूप में भी जाना जाता है। उदय शंकर ने यूरोप और अमेरिका का भारतीय नृत्य और संस्कृति से परिचय करवाया और भारतीय नृत्य को दुनिया के मानचित्र पर प्रभावशाली ढंग से स्थापित किया। उन्होंने ताण्डव नृत्य, शिव-पार्वती, लंका दहन, रिदम ऑफ़ लाइफ़, श्रम और यंत्र, रामलीला और भगवान बुद्ध नाम से नवीन नृत्यों की रचना की थी। इनमें वेशभूषा, संगीत, संगीत-यंत्र, ताल और लय आदि चीजें उन्हीं के द्वारा आविष्कृत थीं। वर्ष 1971 में भारत सरकार ने उन्हें ‘पद्मविभूषण’ और 1975 में विश्वभारती ने ‘देशीकोत्तम सम्मान’ प्रदान किये थे। इनकी मृत्यु 26 सितम्बर, 1977 ई., कोलकाता में हुई।

आज का इतिहास

26 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1087 – विलियम द्वितीय इंग्लैड के सम्राट बने।

1777 – अमेरिकी क्रांति: ब्रिटिश सैनिकों का फिलाडेल्फिया पर कब्जा।

1872 – न्यूयॉर्क सिटी में पहला मंदिर बना।

1950 – संयुक्त राष्ट्र सैनिकों ने उत्तर कोरिया के सैनिकों से सोल को अपने कब्जे में लिया।

1950- इंडोनेशिया ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।

1959 – जापान के इतिहास में सबसे शक्तिशाली तूफान ‘वेरा’ से 4580 लोगों की मौत और 16 लाख लोग बेघर हुए।

1960 – अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दो उम्मीदवारों जॉन एफ केनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच बहस का पहली बार टेलीविज़न पर प्रसारण।

1984 – यूनाइटेड किंगडम हांगकांग को चीन के हवाले करने के लिए सहमत हुआ।

1998 – सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 18वां शतक लगाकर डेसमंड हेन्स का विश्व रिकार्ड तोड़ा।

2001 – अमेरिका ने लादेन के बाद कश्मीरी आतंकवादियों से निपटने का भारत को आश्वासन दिया।

2002 – फ़्रांस ने ईराक पर एकतरफ़ा कार्रवाई का विरोध किया।

2004 – अमेरिका ने असैनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए भारत को तकनीक देने का निर्णय किया।

2007 – वियतनाम के दक्षिणी शहर कैनथो में एक निर्माणाधीन पुल के ध्‍वस्त हो जाने से 62 श्रमिकों की मृत्‍यु हो गई।

2009 – पूजाश्री वेंकटेश ने रश्मि चक्रवर्ती को हराकर आई.टी.एफ. महिला टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता। पंकज आडवाणी 76वीं नेशनल बिलियर्ड्स और स्नूकर चैम्पियनशिप में बिलियर्ड्स चैम्पियन बने।

2009 – फिलिपींस, चीन, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और थाईलैंड मे कैटसाना तूफान से 700 लोगों की मौत।

26 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

1820 – ईश्वर चन्द्र विद्यासागर – प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी।

1888 – टी.एस. इलियट – नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकन, अंग्रेज़ी लेखक का जन्म।

1923 – देव आनंद – फ़िल्म अभिनेता और निर्माता।

1932 – डॉ. मनमोहन सिंह- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।

1921 – सूबेदार जोगिन्दर सिंह- परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।

26 सितंबर को हुए निधन

1956 – लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति।

1958 – टी. बी. कुन्हा, गोवा के स्वतंत्रता सेनानी

1989 – हेमन्त कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार

26 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

सी.एस.आई.आर. स्थापना दिवस

विश्व मूक बधिर दिवस

LIVE TV