Today’s History 25 May: जानिए 25 मई को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

25 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • मुगल शासक जहांगीर ने 1611 में महरून्निसा से निकाह किया, बाद में इनका नाम नूरजहां पड़ा।
  • यात्रियों को लेकर जा रहा स्टीमर ‘सर जॉन लॉरेंस’ 1877 में उड़ीसा तट के पास डूबा।
  • जावा में 1919 में केलट ज्वालामुखी फटने से 16 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हुई।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने 1961 में अंतरिक्ष अभियान शुरु करने के लिए वित्तीय मदद की घोषणा की।
  • अफ़्रीकी इतिहास में 1963 में पहली बार 32 अफ़्रीकी देशों ने मिलकर अफ्रीकन यूनियन नाम संगठन बनाया।
  • बोइंग कंप्यूटर सविर्स की स्थापना 1970 में की गई।
  • बांग्लादेश में 1985 को आए तूफान में 10 हजार लोगों की मौत हुई।
  • अमेरिकी वैज्ञानिकों को 1995 को पहली बार जीवित जीव के डी.एन.ए. को डीकोड करने में सफलता मिली।
  • परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर 1998 में प्रतिबंध न लगाने के लिए यूरोपीय संघ के सभी 15 सदस्य देश सहमत।
  • चिली ने 2003 में पहली बार विश्व कप टेनिस ख़िताब जीता।
  • नासा ने जीओईएसएन नामक मौसम उपग्रह अंतरिक्ष में रवाना किया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने पोत आधारित इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण 2006 में किया।
  • श्रीलंका की सरकार ने तमिल शरणार्थियों की नागरिकता पर 2007 में सैद्धांतिक अनुमति दी।
  • अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के द्वारा भेजा गया एक रोबोट मंगल ग्रह पर 2008 में आज ही के दिन पहुंचा था।
  • जापान के 80 वर्षीय युईशिरो मिउरा 2013 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति बने।

25 मई को जन्मे व्यक्ति

  • प्रसिद्ध उर्दू शायर दाग़ देहलवी का जन्म 1831 में हुआ।
  • प्रख्यात वकील और शिक्षाविद रास बिहारी बोस का जन्म 1886 में हुआ।
  • बंगाल के विद्रोही कवि काजी नजरूल इस्लाम का जन्म 1899 में हुआ।
  • इतालवी राजनीतिज्ञ एनरिको बर्लिंगर का जन्म 1922 में हुआ।

25 मई को हुए निधन

  • हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार लक्ष्मीकांत का निधन 1998 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्म अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ सुनील दत्त का निधन 2005 में हुआ।
  • तपन चट्टोपाध्याय बांग्ला अभिनेता का निधन 2010 में हुआ।
  • भारतीय समाज सेवी रजनीकांत अरोल का निधन 2011 में हुआ।
  • प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार भगवत रावत का निधन 2012 में हुआ।
LIVE TV