Today’s History 24 October: जानिए 24 अक्टूबर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

24 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाए

  • मुग़ल शासक जहाँगीर ने 1605 को आगरा में गद्दी संभाली थी।
  • प्रॉस-ऑस्ट्रिया स्वीडन और फ्रांस के मध्य वेस्टफ़ाली समझौते पर 1648 में हस्ताक्षर हुए थे। जिससे प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक ईसाइयों की रक्तरंजित लड़ाइयों पर विराम लग गया।
  • कल्याण और भिवंडी के शासन के 1657 को अाधीन आए।
  • पोलैंड को 1795 में ऑस्ट्रिया, प्रशिया और रूस के बीच विभाजित किया गया।
  • कलकत्ता और डायमंड हार्बर के बीच पहली टेलीग्राफ लाइन 1851 में शुरु हुई।
  • कैलिफोर्निया के जस्टिस स्टीफन जे फील्ड ने 1861 में अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन को पहला अंतरमहाद्वीपीय टेलीग्राफ संदेश भेजा।
  • अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में 25 हजार महिलाओं ने 1915 में मतदान के अधिकार के लिए प्रदर्शन किया।
  • ब्रिटिश विदेश कार्यालय ने 1924 में ज़िनोवी का पत्र प्रकाशित किया।
  • द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के एक महीने बाद ही विश्व में शांति कायम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) की स्थापना 1945 में की गई।
  • रॉकेट द्वारा पहली बार 1946 में धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।
  • जम्मू कश्मीर पर पाकिस्तानी कबाइलियों ने 1947 में हमला किया।
  • बर्नार्ड बारूक ने 1948 में सीनेट युद्ध की जांच समिति के समक्ष एक भाषण में पहली बार ‘शीत युद्ध’ शब्द का इस्तेमाल किया।
  • न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की आधारशिला 1949 में रखी गई।
  • उत्री रोडेशिया जांबिया गणतंत्र बना कैनेथ कौंडा वहाँ के पहले राष्ट्रपति 1964 में बने थे।
  • बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए 1975 में एक अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आ गया।
  • सुधा माधवन मैराथन में 1982 को दौड़ने वाली पहली महिला एथलीट बनी।
  • काेलकाता में एस्प्लेनेड और भवानीपुर के बीच पहली मेट्रो ट्रेन (भूमिगत ट्रेन) 1984 में शुरु।
  • दक्षिण कोरिया द्वारा लम्बी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण न करने की घोषणा 2000 में की।
  • नासा के 2001 मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने सफलतापूर्वक मंगल ग्रह के चारों ओर कक्षा में प्रवेश किया।
  • लंदन में 2003 को आखिरी वाणिज्यिक सुपरसोनिक कॉनकॉर्ड विमान उतरा।
  • ब्राजील ने 2004 को अंतरिक्ष में पहला सफल राकेट परीक्षण किया।
  • न्यूजीलैंड-भारत 2005 में नया हवाई सेवा समझौता करने पर सहमत।

24 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका लक्ष्मी सहगल का जन्म 1914 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता जीवन का जन्म 1915 में हुआ।
  • सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण का जन्म 1921 में हुआ।
  • महान फुटबाल खिलाड़ी पेले का जन्म 1940 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन का जन्म 1940 में हुआ।
  • ऑस्ट्रेलिया के 29वें प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल का जन्म 1954 में हुआ।

24 अक्टूबर को हुए निधन

  • स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ रफ़ी अहमद क़िदवई का निधन 1954 में हुआ।
  • भारत की प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार इस्मत चुग़ताई का निधन 1991 में हुआ।
  • संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव के चुनाव तक कार्यवाहक महासचिव ग्लेडविन जेब का निधन 1996 में हुआ।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञों में से एक सीताराम केसरी का निधन 2000 में हुआ।
  • भारत के एक महान् गांधीवादी, विचारक, इतिहासकार एवं दार्शनिक धरमपाल का निधन 2006 में हुआ।
LIVE TV