Today’s History 24 November: जानिए 24 नवंबर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

24 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाए

  • इटली में विसूवियस पर्वत शिखर पर 1759 में ज्वालामुखी विस्फोट।
  • चार्ल्स डार्विन की ‘आन द ओरिजिन आफ स्पेशीज’ का 1859 में प्रकाशन।
  • नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनवाईसी) का 1871 में गठन।
  • प्रख्यात दार्शनिक श्री अरविंदो को 1926 में पूर्ण सिद्धि की प्राप्ति।
  • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी के हत्यारे ली हार्वे ऑस्वाल्ड की 1963 में हत्या की गई।
  • कांगो की राजधानी किंसासा में 1966 में पहला टीवी स्टेशन खुला।
  • तमिलनाडु विधानसभा में 1986 में पहली बार एक साथ विधायकों को सदन से निष्कासित किया गया।
  • दल बदल कानून के तहत 1988 में पहली बार लोकसभा सांसद लालदूहोमा को अयोग्य करार दिया गया।
  • चीन का घरेलू विमान 1992 में दुर्घटनाग्रस्त, 141 लोगों की मौत।
  • एमाइल लाहौद ने 1998 में लेबनान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • एथेंस में सम्पन्न विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की कुंजुरानी देवी ने 1999 में रजत पदक जीता।
  • नेपाल में 2001 में माओवादियों ने सेना व पुलिस के 38 जवान मार डाले।
  • पाकिस्तान और चीन ने 2006 में एक मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये तथा अवाक्स बनाने पर भी सहमति हुई।
  • पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ 2007 में आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश पहुँचे।
  • मालेगाँव बम ब्लास्ट के मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 2008 में एटीएस द्वारा अश्लील सीडी दिखाने का आरोप लगाया।

24 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • डिप्‍टी कमिश्‍नर बनने वाले पहले हिंदुस्‍तानी कवासाजी जमाशेदजी पेटिगरा का जन्म 1877 में हुआ।
  • भारत के स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता छोटूराम का जन्म 1881 में हुआ।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री हीरा लाल शास्त्री का जन्म 1899 में हुआ।
  • असम की प्रसिद्ध मुस्लिम महिला राजनीतिज्ञ तथा वहाँ की भूतपूर्व मुख्यमंत्री सैयदा अनवरा तैमूर का जन्म 1936 में हुआ।
  • प्रसिद्ध अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक अमोल पालेकर का जन्म 1944 में हुआ।
  • इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान और अब कमेंटेटर इयान बॉथम का जन्म 1955 में हुआ।

24 नवंबर को हुए निधन

  • सिक्खों के नौवें गुरु गुरु तेग़ बहादुर का निधन 1675 में हुआ।
  • हिंदी फिल्‍मों की मशहूर कॉमेडियन उमा देवी खत्री का निधन 2003 में हुआ।
LIVE TV