Today’s History 19 February: जानिए 19 फरवरी को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

19 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • 1389 में दिल्ली के सुल्तान गयासुद्दीन तुग़लक़ द्वितीय की हत्या हुई।
  • ब्रिटिश फ़ौजें 1674 में डच युद्ध से हट गईं।
  • 1719 को मुगल शासक फर्रुख सियर की हत्या।
  • तुर्की के साथ युद्ध में 1807 में रूस को मदद देने ब्रिटिश सैनिक पहुँचे।
  • थॉमस एडीसन ने 1878 में फोनोग्राफ का पेटेंट कराया।
  • अमृत बाजार पत्रिका का 1891 में दैनिक प्रकाशन शुरू हुआ।
  • साइप्रस की स्वतंत्रता के बारे में ब्रिटेन, तुर्की और यूनान के बीच 1959 में एक समझौता हुआ।
  • सोवियत संघ 1963 में क्यूबा से अपने काफ़ी सैनिक हटाने के बारे में सहमत हुआ।
  • बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का निधन 1978 में हुआ।
  • भारत में 1986 में पहली बार कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरूआत हुयी।
  • सन 1993 में हैतो के पास समुद्र में एक जहाज़ डूबने से लगभग 1500 यात्रियों जान गयी।
  • संयुक्त अरब अमीरात ने 2003 में दाऊद के भाई इक़बाल शेख़ व उसके सहयोगी एजाज पठान को भारत को सौंपा।
  • पाकिस्तान ने 2006 में हत्फ़ द्वितीय (अब्दाली) मिसाइल का परीक्षण किया।
  • संस्कृत कवि स्वामी श्रीरामभद्राचार्य को उनके महांकाव्य श्री भार्वराधवीयम के लिए 2008 में वाचस्पति सम्मान प्रदान किया गया।
  • 19 फरवरी साल 2012 में मैक्सिको के न्यूवो लियोन के जेल दंगे में 44 लोग मारे गए।

19 फरवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1630 में मराठा साम्राज्य के पहले शासक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म जुन्नर में हुआ।
  • 19 फरवरी, 1900 को भारतीय राजनीतिज्ञ बलवंतराय मेहता का जन्म हुआ।
  • 1930 में दक्षिण भारतीय फ़िल्म निर्देशक के विश्वनाथ का जन्म हुआ।
  • 19 फरवरी, 1949 में वैज्ञानिक पी बलराम का जन्म हुआ।
  • 1964 में फ़िल्म अभिनेत्री सोनू वालिया का जन्म हुआ।

19 फरवरी को हुए निधन

  • स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले का निधन 1915 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त नरेन्द्र देव का निधन 1956 में हुआ।
  • बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का निधन 1978 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार नारायण श्रीधर बेन्द्रे का निधन 1992 में हुआ।
  • फ़िल्म अभिनेता निर्मल पांडे का निधन 2010 में हुआ।
LIVE TV