Today’s History 18 February: जानिए 18 फरवरी को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

18 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • द्वितीय विश्वयुद्ध में 1945 में इवा जिमा के लिए लड़ाई शुरू हुई।
  • मुंबई में 1946 में रॉयल इंडियन नेवी (नौसेना) का विद्रोह हुआ।
  • पहले चर्च आफ़ साइंटोलॉजी की स्थापना 1954 में लॉस एंजिलिस में की गई।
  • गांबिया को 1965 में ब्रिटेन के शासन से स्वतंत्रता मिली।
  • भारत ने 1971 में अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह सम्पर्क कायम किया।
  • अमेरिका ने 1979 में भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया जो कि दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है।
  • सहारा रेगिस्तान में 1979 में पहली और अब तक के रिकार्ड में अंतिम बार हिमपात की घटना हुई।
  • सी. सुब्रह्मणयम 1998 में भारत रत्न से सम्मानित।
  • बांग्लादेश और भारत के बीच 1999 में बस सेवा पर समझौता।
  • दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में 18 फरवरी,2001 में एक भीषण बम धमाका हुआ, जिसमें करीब 68 लोगों की मौत हो गई।
  • फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट की फ़ांसी की सज़ा को राष्ट्रपति ने 2002 में उम्रक़ैद में बदला।
  • दक्षिण कोरिया के प्रमुख शहर ताएगु में 2003 में एक मेट्रो ट्रेन में आग लग जाने से 134 लोग मारे गये।
  • फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति ने 2006 में हमास के नेता इस्माइल हीनया को नई सरकार का गठन करने को कहा।
  • महाराष्ट्र के पोल्ट्री फ़ार्म में 2006 में भारत का पहला फ़्लू केस दर्ज हुआ।
  • भारत व पाकिस्तान के बीच 2006 में थार एक्सप्रेस आरम्भ।
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने 2008 में स्विस बैंक यूडीएक एजी को देश में कारोबार करने की अनुमति दी।

18 फरवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1836 में भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी का जन्म।
  • 1883 में भारतीय क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा का जन्म।
  • 1894 में स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ रफ़ी अहमद क़िदवई का जन्म।
  • 1899 में स्वतन्त्रता सेनानी जयनारायण व्यास का जन्म।
  • 1925 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी की कथाकार एवं निबन्ध लेखिका कृष्णा सोबती का जन्म।
  • 1926 में भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक नलिनी जयवंत का जन्म।
  • 1927 में बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार ख़य्याम का जन्म।

18 फरवरी को हुए निधन

  • मामलुक साम्राज्य (गुलाम वंश) के आठवें सुल्तान नसीरुद्दीन मोहम्मद शाह का 1266 में निधन।
  • मंगोल सेनापति क़ुबलय ख़ान का 1294 में निधन।
  • तैमूर लंग का 1405 में निधन।
  • जर्मन धर्मसुधारक मार्टिन लूथर का 1546 में निधन।
  • 1977 में अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन की मृत्यु हो गई।
  • पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक अब्दुल राशिद ख़ान का 2016 में निधन।
  • 18 फरवरी 2017 में पापुआ न्यू गिनी के राजनीतिज्ञ सर माइकल ओजियो की मौत हो गई।
LIVE TV