Today’s History 09 May: जानिए 09 मई को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

09 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • महाराणा प्रताप और अकबर के बीच 1576 में हल्दी घाटी का युद्ध शुरू हुआ।
  • ड्यूक हेनरी द ग्यूसे की सेना ने 1588 में पेरिस पर कब्जा किया।
  • विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद 1653 में हुआ।
  • अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने 1689 में फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की।
  • जाट राजा सूरजमल ने 1753 में दिल्ली में लूटमार की।
  • अमेरिका और ब्रिटेन के बीच 1812 में युद्ध शुरू हुआ।
  • वाटरलू में ब्रिटेन से हारने के बाद नेपोलियन से फ्रांस की सत्ता 1815 में छीनी गई।
  • बाम्बे में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रामकार 1874 में शुरू हुयी।
  • डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ 1946 में पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।
  • विश्व बैंक ने 1947 में अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया था।
  • पश्चिमी जर्मनी 1955 में नेटो का हिस्सा बन गया था।
  • बर्थ कंट्रोल पिल वैध करने वाला अमेरिका 1960 में पहला देश बना।
  • अमरीका और सोवियत संघ के बीच 1979 में हथियार नियंत्रण समझौता हुआ।
  • सन 2002 में हुए कराची विस्फोट में पाकिस्तान के ही संगठन का हाथ होने के संकेत।
  • गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस 2003 में पेश किया।
  • अमेरिका ने पाकिस्तान को 2008 में 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से मना कर किया
  • नासा ने 2009 में चांद पर पानी की खोज के टोही यान भेजा।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2012 में समलैंगिक विवाह को अपना समर्थन दिया।

09 मई को जन्मे व्यक्ति

  • उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप का जन्म 1540 में हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म 1866 में हुआ।
  • प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री स्नेहमयी चौधरी का जन्म 1935 में हुआ।

09 मई को हुए निधन

  • राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी भवानी दयाल संन्यासी का निधन 1959 में हुआ।
  • माउंट एवरेस्ट, हिमालय पर पहुँचने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति तेनज़िंग नोर्गे का निधन 1986 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता तलत महमूद का निधन 1998 में हुआ।
LIVE TV