Today’s History 09 August: जानिए 09 अगस्त को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

09 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • थॉमस अल्वा एडिसन ने 1892 में टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।
  • अल्वा फिशर ने 1910 में बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का पेटेंट हासिल किया।
  • प्रसिद्ध काकोरी काण्ड की घटना 1925 में घटित हुई थी।
  • मुंबई में 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन के साथ ‘करो या मरो’ का नारा देने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 50 समर्थकों के साथ गिरफ्तार किए गए।
  • स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 1942 में मलाया (अब मलेशिया) में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापना की।
  • अमेरिका ने 1945 में जापान के नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम गिराया।
  • रूस की राजधानी मास्को में परमाणु हथियारों की परीक्षण प्रतिबंध संधि पर 1963 में हस्ताक्षर करने वाला भारत पहला देश बना।
  • सिंगापुर 1965 में मलेशियाई संघ से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
  • भारत और सोवियत संघ ने 1971 में 20 साल की अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर 1971 में हस्ताक्षर।
  • सोवियत संघ ने 1973 में मार्स 07 का प्रक्षेपण किया।
  • वॉटरगेट कांड का खुलासा होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निस्कन ने 1974 को त्यागपत्र दिया, उप राष्ट्रपति जेरल्ड फोर्ड को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई गई।
  • मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को 1996 में भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान चुना गया।
  • रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने 1999 में प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
  • संसद ने 2000 में मध्य प्रदेश पुनर्गठन विधेयक 2000 को मंजूरी दी जिससे एक अलग छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण का रास्ता साफ हुआ।
  • जिम्बाव्वे में 2000 को व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू।
  • नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर 2005 में सकुशल उतरा।
  • नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच 2006 में संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।
  • अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत के महत्त्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए 2007 में वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एण्डेवर अपने अभियान पर निकला।
  • भारतीय प्रतिनिधिमण्डल के समर्थन से मलेशिया के सांस्कृतिक मंत्री व सांसद मोहम्मद शफी अरदाल को 2008 में राष्ट्रकुल संसदीय संघ (सीपीए) का नया अध्यक्ष चुना गया है।
  • बंगाल ने 2010 में पंजाब को हराकर 11 साल बाद संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली।
  • भारतीय सेना ने 2012 में परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

09 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर (1922-27 ई.) और मंचूरिया लॉर्ड लिटन द्वितीय का जन्म 1876 में हुआ।
  • उपन्यासकार शिवपूजन सहाय का जन्म 1893 को हुआ था।
  • विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री एस. आर.रंगनाथन का जन्म 1892 को हुआ था।
  • आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का जन्म 1933 को हुआ था।
  • भारतीय अभिनेता महेश बाबू का जन्म 1975 को हुआ था।
  • भारतीय फिल्म अभिनेत्री हंसिका मोटवानी का जन्म 1991 को हुआ था।

09 अगस्त को हुए निधन

  • जर्मनी के शायर और लेखक नोबेल पुरुस्कार हरमैन हीसे का निधन 1962 में हुआ।
  • जीवन में 30 वर्ष जेल में बिताने वाले स्वतंत्रता सेनानी त्रिलोकनाथ चक्रवर्ती का निधन 1970 में हुआ।
  • प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार रामकिंकर उपाध्याय का निधन 2002 को हुआ था।
  • अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल का निधन 2016 को हुआ था।
LIVE TV