नदी में डूबने से तीन की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कृपा कृष्ण,गाजीपुर| ये घटना गाजीपुर की है, जहां आज एक दर्दनाक हादसे में  डूबने से तीन बालिकाओं की मौत हो गई। मृत बालिकाओं में से दो सगी बहने है। ये बच्चियां साग तोड़ने गई थी और एकौझी नदी में नहाते समय डूब गई। उनकी मौत कि खबर पाकर परिवार में कोहराम मच गया।

teen ki maut

घटना गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के सई चांदपुर गांव की है।परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिये बालिकाओं का अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें: अब बाहुबली सांसद अतीक अहमद के साम्राज्य पर लगेगा योगी सरकार का ग्रहण

बताया जा रहा है कि सई चांदपुर गाव के रहने वाले अरविंद राजभर की बेटियां १० वर्षीया रुबी और १२ वर्षीया प्रियंका अपनी मौसेरी बहन १४ वर्षीया प्रीति के साथ साग तोड़ने गई थी।

यह भी पढ़ें: बंगले में तोड़फोड़ का आरोप भाजपा की साजिश : अखिलेश

इसी दौरान प्रियंका और रुबी एकौझी नदी में नहाने लगी। नहाते वक्त दोनो बहने डूबने लगी। जिन्हें मौसेरी बहन प्रीति ने बचाने की कोशिश की। लेकिन बहाव तेज़ होने के कारण वो उनको बचने में सफल नहीं हो सकी और तीनों लड़कियों की नदी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बड़ी कोशिश करके तीनों  लड़कियों के शव नदी से बाहर निकाले। जिनका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

 

 

LIVE TV