बिल गेट्स को पीछे छोड़ यह शख्स बना दुनिया का सबसे अमीर आदमी

सबसे अमीर आदमीनई दिल्ली। गैराज में काम करने वाला एक शख्स आज दुनिया का सबसे अमीर आदमी बन चुका है। इस शख्स ने बिना किसी की मदद़ लिए अपने दम पर इतनी बड़ी कामयाबी हासिल की है।

यह शख्स कोई और नहीं बल्कि अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस हैं। बेजोस की कुल संपत्ति 105 बिलियन डॉलर यानी 66,000 करोड़ हो गई है। उनकी संपत्ति का ज्यादा हिस्सा अमेजन के 7.89 करोड़ शेयरों से आता है।

यह भी पढ़ें-इस बुजुर्ग दंपति ने की ऐसी मांग, जो न पूरी कर सकते मोदी न ही राष्ट्रपति

53 साल के बेजोस की जिंदगी काफी संघर्षपूर्ण रही। बचपन में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन शुरुआत से ही वो काफी मेहनती और एक्टिव थे। बचपन में घर बैठे-बैठे वो चीजें खोलकर उसे ठीक कर दिया करते थे। उन्हें इसकी वजह से कई बार डांट भी खानी पड़ती थी, लेकिन उनकी इसी काबिलियत ने आज उन्हें दुनिया का सबसे अमीर इंसान बना दिया।

यह भी पढ़ें-VIDEO: आर्मी डे परेड की रिहर्सल में हादसा, हेलीकॉप्टर से गिर कर 3 जवान घायल

अमेजन के स्टॉक में तेजी के चलते बेजोस की संपत्ति करीब 3,150 करोड़ रुपए बढ़ गई। इसके अलावा, बेजोस के पास वॉशिंगटन पोस्ट और ब्लू ओरिजन के शेयर भी हैं। बेजोस ने दक्षिण अमेरिका की नदी अमेजन के नाम से प्रेरित होकर अपनी कंपनी का नाम अमेजन रखा। इस कंपनी ने बेजोस को कामयाबी की बुलंदियों तक पहुंचाने का काम किया है।

बता दें कि दूसरे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी संपत्ति 91.9 अरब डॉलर है।

LIVE TV