कांग्रेस में ख़ुशी के बाद शुरू हुआ विरोध, अकबर रोड से लेकर अमेठी तक प्रदर्शन का ऐलान

कांग्रेस पार्टीनई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की कमान राहुल गांधी को सौंप दी गई है। नॉमिनेशन के बाद से इस बात की अटकलें कई दिनों से लगाई जा रही थी कि आखिर कब इस बात का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। आखिरकार आज यानी सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी को अध्यक्ष पद सौंप दिया है। लेकिन यह बात पार्टी के एक अन्य नेता को कुछ जम नहीं रही है। उन्होंने राहुल के अध्यक्ष पद के खिलाफ आन्दोलन करने का ऐलान कर दिया है।

दरअसल, निर्वाचन पर सवाल उठाने वाले बागी कांग्रेस नेता शहजाद पूनावाला ने एक बार फिर से राहुल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शहजाद ने एक विडियो ट्वीट करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।

यह भी पढ़ें:- बड़ी चुनौतियों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए राहुल गांधी

अपने ट्वीट में उन्होंने ‘वंशवाद मुक्त कांग्रेस’ के कार्यकर्ताओं द्वारा अकबर रोड से अमेठी तक राहुल के खिलाफ आंदोलन की भी बात कही है।

पूनावाला ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह राहुल की ताजपोशी के दिन को ब्लैक डे के तौर पर मनाएं। उन्होंने कहा कि इस दिन को काला दिन मानते हुए सभी लोग काला वस्त्र धारण करें। साथ ही डीपी लगाकर सोशल मीडिया पर भी इसे काला दिवस मनाएं।

ताजपोशी नहीं औरंगजेब राजकी शुरुआत

शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल की ताजपोशी के दिन को काला दिन मानते हुए यह याद करना चाहिए कि महात्मा गांधी और लोकमान्य तिलक की पार्टी में औरंगजेब राज शुरू हो चुका है।

अकबर रोड से लेकर अमेठी तक करेंगे प्रदर्शन

शहजाद ने विडियो में कहा कि वंशवाद मुक्त कांग्रेस के कार्यकर्ता अकबर रोड से लेकर अमेठी तक प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा उन्होंने शहजादे को गद्दी से हटाने के लिए कानूनी तरीकों समेत हर तरीका अपनाया जाएगा।

यह भी देखें:- 

LIVE TV