ये है वो मीठा ‘फल’… जिसे खाने से कंट्रोल में रहता है शुगर

नई दिल्ली। स्वीट पटेटो यानी की शकरकंद सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें ऊर्जा का खजाना पाया जाता है। अक्सर लोग शकरकंद को आलू से जोड़कर देखते हैं लेकिन पोषक तत्वों और स्वास्थ्य के लिहाज से इसके कई फायदे होते हैं। आज जानेंगे शकरकंद के अन्य फायदो के बारे में-

शकरकंद

-शकरकंद में कैलोरी और स्टार्च की सामान्य मात्रा पाई जाती है। इसी के साथ इसमें सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बिलकुल न के बराबर रहती है। इसमें फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और लवण भरपूर पाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें-इस खबर को पढ़कर आप भी कहेंगे ठोकते रहो ताली

-शकरकंद में कैरोटीनॉयड नामक तत्व पाया जाता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है। वहीं इसमें मौजूद विटामिन बी6 डायबिटिक हार्ट डिजीज में भी फायदेमंद होता है।

-शकरकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन बी6 पाया जाता है, जो शरीर में होमोसिस्टीन नाम के अमीनो एसिड के स्तर को कम करने में सहायक होता है। अगर इस अमीनो एसिड की मात्रा बढ़ने पर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें-पेट की इस घातक बीमारी में राहत दे सकता है विटामिन-डी

-शकरकंद में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। आयरन की कमी से हमारे शरीर में एनर्जी नहीं रहती, रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है और ब्लड सेल्स का निर्माण भी ठीक से नहीं होता। शकरकंद आयरन की कमी को दूर करने में मददगार रहता है।

-शकरकंद विटामिन डी का एक बहुत अच्छा सोर्स है। यह विटामिन दांतों, हड्डिायों, त्वचा और नसों की ग्रोथ व मजबूती के लिए आवश्यक होता है।

LIVE TV