धनी को और धनवान बनाता है फेंगशुई का यह पौधा, जानें इसे लगाने की सही दिशा

जिस तरह से भारतीयों की वास्तु में आस्था है। ठीक वैसी ही आस्था चीन के लोगों की फेंगशुई में है। वह कोई भी काम बिना फेंगशुई के नहीं करते हैं। उनका मानना है कि जो काम फेंगशुई के आधार पर किया जाता है वह काम अवश्य सफल होता है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जो शयद ही भारत में मिलता हो।

फेंगशुई

ऐसे पौधे से घर में सुख और शांति का वतावरण रहता है। करोबार में भी उचित सफलता मिलती है। फेंगशुई के इस पौधे का नाम भाग्यशाली बांस है। जिसे आप या दफ्तर हर स्थान पर रख सकते हैं। इस पौधे को घर पर रखने से घर से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। साथ ही घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

घर में आर्थिक सम्पंन्नता और सुख-शांति के लिए इस भाग्यशाली बांस के पौधे को रखने का सबसे अच्छी दिशा पूर्व या दक्षिण दिशा होती है। दक्षिण- पूर्व दिशा को सकारात्मक ऊर्जा के लिहाज से यह सबसे अच्छी दिशा मानी जाती है।

यह भी पढ़ें- KBC में पहली बार लगे हंसी के ठहाके, सभी का हंस-हंसकर बुरा हाल

बांस का पौधा फेंगशुई के पंच तत्व पृश्वी, आग, धातु, पानी और लकड़ी का प्रतिनिधित्व करता है। पत्थर के टुकड़े पृथ्वी का प्रतिनिधित्व करते हैं। साथ में मौजूद जल, जल तत्व का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। आग्नि तत्व भी बांस के डंठलों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

फेंग शुई के इस पौधे में बांस के कई डंडल होते हैं जो अलग-अलग चीजों का प्रतिनिधित्व करते हैं। अगर आप को अपने जीवन में सादगी से रहना पंसद है तो कांच के बर्तन में बांस के एक डंठल का प्रयोग करें।

इस पौध का प्रयोग पति और पत्नी के बीच के रिश्तों को ठीक करने के लिए भी किया जाता है।

समृद्धि और सुख के लिए तीन बांस के बीच में एक टेढ़े बांस का इस्तेमाल शुभ होता है। फेंगशुई में तीन बांस के डंठल तीन प्रकार के भाग्य का प्रतिनिधित्व करते हैं – सुख, दीर्घ जीवन और समृद्धि।

यह भी पढ़ें- जैन धर्म और बौद्ध धर्म से जुड़ा है उत्तरप्रदेश का जागेश्वर, बेहतरीन है इसका इतिहास

अगर आपकी पढ़ाई में रूचि नहीं है तो आपको अपने भाग्य को जगाने के लिए इस पौधे का विशेष रूप से इस्तेमाल करना चाहिए।

खुशी और अच्छे भाग्य के लिए पांच बांस के डंठल का प्रयोग किया जाना चाहिए।

कभी भी पैसों की कमी ना झेलनी पढ़े इसके लिए हमेशा फेंगशुई के 6 बांस के पौधे को लगाएं। फेंगशुई के कहना है कि अगर यह छ पौधे एक साथ होते हैं तो धन को अपनी तरफ करने का काम काफी तेजी से करते हैं।

घर परिवार में सभी कुछ अच्छा मना रहने के किए भी और अपने भाग्य को जगाने के लिए भी इस पौधे के सात डंठल का प्रयोग करना चाहिए।

 

LIVE TV