INSTAGRAM के लगातार इस्तेमाल से बचाएगा ये फीचर, जानिए इसके बारे में

(दिव्यांशु सिंह यादव)

सोशल मीडिया एक लत बनती जा रही है। हर वक्त फोन को चेक करते रहना, पोस्ट पर कितने लाइक मिले और उसे किसने शेयर किया, कितने लोगों ने कमेंट किया। ये सब बातें एक बीमारी का रूप लेती जा रही हैं। कई लोग खाना-पीना और अपने तमाम काम भूलकर सोशल मीडिया पर व्यस्त रहते हैं। लोगों में सोशल मीडिया की इस लत को देखते हुए कुछ समय के लिए इससे दूर रहने की सलाह दी जाती है। डॉक्टर भी मोबाइल फोन से दूरी बनाकर रहने की सलाह देते हैं।

ऐसे में खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स भी आगे आकर लोगों से कुछ समय ब्रेक लेने की बात कह रहे हैं। अब Instagram की ही बात करें तो इंस्टाग्राम ने कुछ समय पहले Take a Break नाम का एक फीचर लॉन्च किया था। इस फीचर की मदद से यूजर्स इंस्टाग्राम से ब्रेक लेने का रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। इससे पहले इंस्टाग्राम ने Set Daily Time Limit नाम का फीचर शुरू किया था। इस फीचर की मदद से आप इंस्टाग्राम पर रोजाना का समय तय कर सकते हैं। तय समय के बाद इंस्टाग्राम अपने आप लॉगआउट होजाता है। ‘टेक ए ब्रेक’ फीचर अभी तक कुछ ही देशों में था। अब इसे भारत समेत सभी देशों में लॉन्च कर दिया गया है। यह फीचर आपको इंस्टाग्राम के लगातार इस्तेमाल को रोककर आराम करने की याद दिलाता है।

इंस्टाग्राम के Take a Break फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको ऐप के Manage Your Time सेक्शन में जाना होगा। आपको Instagram ऐप में अपने प्रोफाइल पेज में मेन्यू ऑप्शन पर टैप करना होगा। अब सेटिंग्स में अकाउंट ऑप्शन में जाकर योर एक्टिविटी सेक्शन में जाना होगा।

Your Activity पर आपको ऐप पर बिताया हुआ अपना टाइम दिखेगा इसके नीचे Set reminder to take breaks और Set daily time limit के ऑप्शन भी नजर आएगा। Take a Break फीचर की मदद से यूजर्स इंस्टाग्राम पर खुद के लिए 10 मिनट, 20 मिनट या 30 मिनट के लगातार इस्तेमाल के बाद ब्रेक रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। यहां तय किया गया समय आपकी डेली टाइम लिमिट को प्रभावित नहीं करेगा। Take a Break आपको याद दिलाएगा कि आप लगातार 10 मिनट, 20 मिनट या 30 मिनट से ऐप को इस्तेमाल कर रहे हैं।

LIVE TV