मध्य प्रदेश का यह शहर स्मार्ट सिटी की ओर, CM देंगे 140 करोड़ की सौगात

देश में कई राज्यों के अंतर्गत स्मार्ट शहर शामिल है, उनमें से एक मध्य प्रदेश का सागर जिले को स्मार्ट बनाने की तैयारी तेज हो चुकी है। आज मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान इस जिले को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज 140 करोड़ रुपये की लागत वाले 10 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

गौरतलब है कि सीएम शिवराज दोपहर 12 बजे भोपाल से हैलीकाप्टर से रवाना होंगे और दोपहर 12:40 पर सागर के पुलिस ग्राउंड स्थित हैलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद सागर में निर्माण कार्यों से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 3 बजकर 30 मिनट पर बजे भोपाल के लिए वापस रवाना हो जाएंगे।

यह होंगे कार्यक्रम-
सीएम 75 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एलीवेटेड कॉरीडोर, 20 करोड़ 32 लाख की लागत से बनने वाले सागर सिटी गवर्नेंस सेंटर की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही वह 8 जोनल सिटीजन फेसिलिटेशन सेंटर, 16 करोड़ 37 लाख की लागत के ट्रांसपोर्ट नगर एवं मैकेनिक्स कॉम्पलेक्स, 8 करोड़ 2 लाख की लागत का डेयरी विस्थापन व 4 करोड़ 88 लाख की लागत के फायर स्टेशन भवन का भूमि-पूजन करेंगे।

सीएम 4 करोड़ 28 लाख की लागत के 6 कन्वेंशन सेंटर के अपग्रेडेशन, 3 करोड़ 83 लाख की लागत का वृद्धाश्रम, 3 करोड़ 10 लाख की लागत का रेस्टोरेशन एंड हेरिटेज कंजर्वेशन वर्क का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज 2 करोड़ 77 लाख की लागत का रिनोवेशन एंड रिडेव्हलपमेंट ऑफ एम.एल.बी. अंडर सी.एम. राइज स्कूल स्कीम और 84 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मटेरियल रिकवरी फेसेलिटी सेंटर के निर्माण का भूमि-पूजन भी करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास के लिए केन-बेतवा लिंक परियोजना का जो सपना देखा था, उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साकार किया है। प्रधानमंत्री ने विशेष रूचि लेकर मध्यप्रदेश को परियोजना की जो सौगात दी है, उससे सूखाग्रस्त बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर तो बदलेगी ही साथ ही क्षेत्र में औद्योगीकरण और निवेश को बढ़ावा भी मिलेगा। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और परम्परागत होने वाला लोगों का पलायन भी रूकेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र की जनता की ओर से आभार माना है।

LIVE TV