#Welcome 2018 : जश्न को दोगुना करेंगे फॉरेन की ये डेस्टिनेशन्स

नए सालनई दिल्ली। जल्द ही नए साल का आगाज होने वाला है और अगर ऐसे में आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे तो ये खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं वो जगहों के बारें में जहां घूमके आपका दिल भी बाग-बाग हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में-

डेनमार्क-

इस देश की सुंदरता, यहां की संस्कृति ही आकर्षण का केन्द्र है। इसके अलावा भी इस देश की और भी बहुत सी खास बातें हैं जैसे कि दूसरे देशों की सहायता करने में भी यह देश सबसे आगे है। इसलिए अपने वर्ल्ड टूर ट्रिप में इसे जरूर शामिल करें।

आयरलैंड-

अपनी खूबसूरती,संस्कृति इत्यदि चीजों की वजह से यह देश पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं।

स्विटजरलैंड-

स्विटजरलैंड एक ऐसी जगह हैं जहां ज्यादातर कपल अपना हनीमून मनाने आते हैं। यहां की खूबसूरत वादियां, पहाड़ और कुदरती नजारों के अलावा यह एक ठंडा देश है जहां गर्मियों के मौसम में घूमने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। तो ऐसे में आप भी यहां अपना नया साल एंजॉय कर सकते हैं।

यूनाइटेड किंगडम-

यूनाइटेड किंगडम जिसे यू.के के नाम से जाना जाता है। यह भी घूमने के लिए बेहद खूबसूबरत जगह है। इंग्लैंड में कई ऐसी जगह हैं जिनको देखने के लिए हर साल न जाने कितने पर्यटक दुनिया भर से आते हैं। यहां की साफ-सफाई और शांति सबसे खास बात है।

 

 

LIVE TV