ये लोग भूलकर भी न खाएं तुलसी की पत्ती, मौत देगी दस्तक

तुलसी के पौधे का धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ इसे अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी काफी उपयोगी समझा जाता है। इसी वजह से तुलसी के पौधे को आयुर्वेद के सुनहरे नुस्खे के रूप में जाना जाता है। भारत के लगभग हर घर में तुलसी का पौधा अवश्य मिलेगा। लोग तुलसी की पूजा करने के साथ ही उसके औषधीय गुणों के कारण उसका इस्तेमाल भी करते हैं। यही वजह है कि शायद आपने भी कभी ये नहीं सोचा होगा कि तुलसी की पत्तियां खाने के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। तुलसी सभी लोगों के लिए फायदेमंद नहीं होती है। आइए जानते हैं किन लोगों के लिए तुलसी का सेवन हानिकारक है। आइए जानते हैं ऐसे कौन से लोग हैं, जिनके लिए तुलसी का सेवन हानिकारक है।

यह भी पढ़ें : ऐसी महिलाओं को हर वक़्त रहता है हार्ट अटैक का खतरा, सावधानी हटी… दुर्घटना घटी

तुलसी के पौधे

दांत

तुलसी की पत्तियों को चबाकर नहीं खाना चाहिए बल्कि सीधे निगल जाना चाहिए। इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण है तुलसी की पत्तियों में आयरन होता है अगर तुलसी की पत्तियों को चबाकर खाया जाए तो दांतों में दाग-धब्बे पड़ सकते हैं। लिहाजा दांतों को बदरंग होने से बचाना है तो तुलसी की पत्तियों को सीधे निगल जाएं और चबाएं नहीं।

गर्भावस्था

तुलसी की पत्तियां गर्भवती महिला की सेहत के साथ ही उसके गर्भ में पल रहे भ्रूण को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। गंभीर परिस्थितियों में तो गर्भपात तक का खतरा रहता है। इसकी वजह यह है कि तुलसी में ऐस्ट्रागॉल पाया जाता है जो गर्भाशय में सिकुड़न पैदा करता है जो गर्भावस्था के दौरान बेहद खतरनाक हो सकता है।

यह भी पढ़ें : अमृत है गाय का घी, इसके फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

ब्लड

तुलसी की पत्तियां खून को पतला करती हैं। लिहाजा जो लोग खून को पतला करने के लिए दवा नहीं लेना चाहते वे तुलसी की पत्तियों का घरेलू नुस्खा आजमा सकते हैं। लेकिन जो पहले से ही खून को पतला करने की दवा खा रहे हैं उन्हें तुलसी की पत्तियों का सेवन नहीं करना चाहिए वरना उनकी सेहत पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है।

लिवर

WHO के मुताबिक जो लोग एस्टामिनोफेन (दर्द निवारक) जैसी दवाइयों का सेवन करते हैं वे अगर तुलसी की पत्तियों का भी नियमित रूप से सेवन करते हैं तो इससे उनके लिवर को नुकसान पहुंच सकता है। क्योंकि ये दोनों ही दर्द से छुटकारा दिलाने वाली चीजें हैं। ऐसा इसलिए होता क्योंकि जब ये दोनों चीजें शरीर में एक साथ जाकर अपना काम करती हैं तो इससे लिवर के खराब होने की सम्भावना बढ़ जाती है।

फर्टिलिटी

आज कल फर्टिलिटी की समस्या आम हो गई है। तुलसी की पत्तियों का सेवन करने से मेल और फीमेल दोनों ही जेंडर्स की फर्टिलिटी यानी बच्चा पैदा करने की क्षमता पर नकारात्मक असर पड़ता है। तुलसी में प्रजनन संबंधी हॉर्मोन्स को कम करने की क्षमता होती है और फर्टिलिटी कम होने की वजह भी यही है।

डायबिटीज

तुलसी की पत्तियों का सेवन करने से ब्लड शुगर का लेवल कम हो जाता है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को डायबीटीज है और वह व्यक्ति पहले से ही दवाईयों का सेवन कर रहा है तो दवा के साथ तुलसी की पत्तियां खाने से शरीर में शुगर का लेवल जरूरत से ज्यादा कम हो सकता है जो नुकसानदेह हो सकता है।

देखें वीडियो :-

LIVE TV