एप्स- हम सभी हिन्दी भाषा के अलावा विदेशी भाषाओं को भी सीखना चाहते हैं क्योंकि जंहा एक ओर इससे हमारा इम्प्रेशन दूसरे लोगों पर पड़ता हैं वहीं दूसरी ओर हमारा ज्ञान भी बढ़ता है पर अगर हम विदेशी भाषाओं की क्लास लेते हैं तो हमें उसके लिए अच्छी खासी फीस भी देनी पड़ती हैं, लेकिन अब अब घर बैठे भी विदेशी भाषाऐं सीख सकते हैं वो भी बिल्कुल फ्री में। जीा हां हम आपकेा आज ऐसे 4 एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप कई भाषाओं को अपने स्मार्टफोन पर घर बैठे सीख सकते हैं।
इन एप्स को लाखों यूजर्स ने गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड किया है। इन एप्स के बाद आपको किसी दूसरी भाषा सीखने के लिए टीचर की जरुरत नहीं पड़ेगी। तो जानते हैं इन एप्स के नाम और फीचर्स के बारे में।
busuu- इस एप को प्ले स्टोर पर 4.3 रेटिंग मिली है और अबतक इस एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इसे 2 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 21 एमबी है। कई भाषाओं को सीखने के अलावा उन भाषओं को कैसे बोला जाता है इसकी ट्रेनिंग आपको इस एप में मिलती है। अगर आप इसका प्रीमियम वर्जन लेते हैं तो आपको ऑफलाइन एक्सेस से लेकर ग्रामर टिप्स और सर्टिफिकेट भी मिलता है।
Duolingo- एप को 10 करोड़ यूजर्स द्वारा डाउनलोड कियाा जा चुका है। एप को प्ले स्टोर पर 4.7 रेटिंग मिली है, जिसे 62 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज आपके डिवाइस पर निर्भर करती है। एप में आप कई भाषाओं को सीख सकते हैं। एप में आपको गेम या पजल के माध्यम से भाषाएं सिखाई जाती हैं। आप अपनी प्रोग्रेस को एप के जरिए ट्रैक भी कर सकते हैं। एप का दावा है कि 36 घंटे का Duolingo किसी भी यूनिवर्सिटी लेवल के समिस्टर के बराबर है। एप का इंटरफेस काफी सिंपल है और इसे इस्तेमाल करना उससे भी ज्यादा आसान है।
Memrise- इसे 11 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इस एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.7 रेटिंग मिली है। एप की साइज आपके डिवाइस पर निर्भर करती है। भाषाओं को सीखने के लिए यह एक लोकप्रिय एप है। एप यूजर फ्रेंडली है जिसे इस्तेमाल करना काफी आसान है। एप के जरिए आप फ्रंच, जैपेनीज, जर्मन, स्वीडिश और इटेलियन जैसी कई भाषाओं को सीख सकते हैं।
HelloTalk-यह एप को 50 लाख यूजर्स का पंसदीदा एप है और इसके यूजर्स ने इसे प्ले स्टोर पर 4.4 रेटिंग दी है। इसे 83 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 41 एमबी है। इस एप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि आप इसमें भाषा सीख भी सकते हैं और दूसरे यूजर्स को सीखा भी सकते हैं। बाकि इसके ज्यादा तर फीचर्स ऊपर दिए गए एप्स की तरह ही हैं।
इन एप्स की मदद से आप कर्इ् देशों की भाषाऐं बिल्कुल फ्री सीखकर अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं वो भी घर बैठे।