
बारिश के मौसम में असमान में दिखने वाले इंद्रधनुष के हर रंग का कुछ न कुछ मतलब होता है। इन रंगों का आपके जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। इंद्रधनुष के रंग आपकी राशि से सीधे जुड़े हुए होते हैं। आइये जानते हैं किस रंग का क्या महत्व होता है।
मेष (ओरेंज) – मेष राशि वाले क्रोधी स्वभाव के होते हैं। जरूरत पड़ने पर ये मगरुर और ढीठ भी हो जाते हैं। कभी-कभी ये बहुत जल्दी आपा खो देते हैं। ये किसी से डरते नहीं है। इनके स्वभाव की यह आग ओरेंज कलर में सबसे ज्यादा झलकती है।
सिंह (पीला) – ऐसे राशि वाले बहुत ही अहंकारी होते हैं। हालांकि ये प्रेमी स्वभाव के होते है। इनमे से अधिकांस लोगों में लीडरशिप के गुण पाए जाते है। ऐसे लोग बहुत लुभावने होते है।
मकर (काला) – मकर राशि वाले मेहनती होते हैं और अपने सपनों को साकार करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ये भावनाओं को हावी नहीं होने देते। ये हमेशा खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। ये ताकतवर होते हैं और रंगों में काले से ज्यादा ताकतवर कोई नहीं है।
यह भी पढ़ें: इन मंदिरों में आज भी पूजी जाती है तंत्र विद्या
तुला (ब्लू) – तुला राशि वाले तराजू की तरह अपनी जिंदगी में बैलेंस बनाकर रखते हैं। ये हालात को बहुत जल्दी भांप लेते हैं और उसके हिसाब से फैसले करते हैं। तर्क के मामले में कोई इनसे नहीं जीत सकता है और सामने वाले को अपनी बातों से डरा भी सकते हैं।
वृश्चिक (लाल) – लाल रंग को रहस्यमयी रंग माना जाता है। यही बात इन राशि वालों में नजर आती है। जैसे लोग लाल रंग से कभी ऊबते नहीं है, इसी तरह वृश्चिक राशि वाला कोई आपके आसपास है तो वो हमेशा आपका मनोरंजन करता रहेगा। ये बहुत साहसी होते है।
कन्या (व्हाइट) – इन्हें पर्फेक्टिनिस्ट माना जाता है। सफेद रंग को शुद्ध माना जाता है। वैसे ही राशि के जातक मन से से पूरी तरह शुद्ध होते है। ये अपनी जिंदगी में ऊंचे मापदंड बनाकर काम करते हैं।
कर्क (ब्राउन) – ऐसे राशि वाले जातक बाहर से काफी सख्त होते है परन्तु वास्तव में अंदर से बहुत नर्म मिजाज के होते है। ये जिससे भी प्यार करते है उसके लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इनको बाहरी दुनिया से बहुत डर सताता है येही कारण है कि ऐसे लोग खुद को बाहरी दुनिया से अलग रखते है।
मीन (पिंक) – ये बहुत दयालु स्वभाव के होते हैं और किसी को भी हानि नहीं पहुंचाते। ये स्वभाव के नरम होते है और जरूरतमंदों की हमेशा मदद करते हैं। यह खूबी पिंक कलर में सबसे ज्यादा झलकती है।
धनु (पर्पल) – धनु राशि वाले जातकों के लिए इंद्रधनुष के पर्पल रंग को प्रतिक माना गया है। पर्पल रंग एडवेंचर का द्योतक होता है तो ऐसे राशि वाले व्यक्ति हमेशा उर्जा युक्त होते है। ये जिंदगी में हमेशा कुछ न कुछ नया खोजते रहते हैं और कभी थकते नहीं।