देश

इश्क में चोरी! गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को जन्मदिन गिफ्ट देने के लिए चुराईं 2 महंगी ब्रांडेड घड़ियां

हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में एक युवती ने अपने प्रेमी को जन्मदिन का महंगा तोहफा देने के लिए चोरी का सहारा लिया। पैसे की कमी के कारण उसने एक नामी घड़ी की दुकान से दो टिसोट ब्रांड की महंगी घड़ियां चुरा लीं और उन्हें अपने बॉयफ्रेंड को गिफ्ट कर दिया।

युवती खम्मम की रहने वाली है। वह अपने प्रेमी के साथ कार में जुबली हिल्स आई थी। दुकान में चालाकी से घड़ियां चुराने के बाद वह बिना किसी को शक हुए बाहर निकल गई। प्रेमी को लगा कि घड़ियां खरीदी गई हैं।

दुकान के स्टॉक चेक के दौरान घड़ियों के गायब होने का पता चला। कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो युवती चोरी करते पकड़ी गई। स्टोर मैनेजर ने फुटेज के आधार पर जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि घटना के समय उसका प्रेमी भी कार में मौजूद था। पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है कि यह चोरी पहले से प्लान की गई थी या अचानक किया गया काम था।

Related Articles

Back to top button