दुनिया का सबसे ऊंचा बांके बिहारी का मंदिर, जहां मिलती है वैदिक काल की जानकारी

भारत एक धार्मिक प्रधान देश है। यहां पर धर्म और आस्था से जुड़े मंदिरों की कोई कमी नहीं है। इसी ही कड़ी में यहां पर दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर बांके बिहारी भी यहां स्थित है। इस मंदिर की ऊंचाई 700फीट हैं। इस मंदिर का नाम चंद्रोदय मंदिर है।

बांके बिहारी

बांके बिहारी मंदिर भारत में मथुरा जिले के वृंदावन धाम में रमण रेती पर स्थित है। यह भारत के प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। बांके बिहारी कृष्णका ही एक रूप है जो इसमें प्रदर्शित किया गया है। इस मंदिर का निर्माण वृंदावन में कराया गया है। मंदिर परिसर में एक कल्चरल सेंटर और एक थीम पार्क भी है। यह एक ऐसी पावन भूमि है, जिस भूमि पर आने मात्र से ही सभी पापों का नाश हो जाता है।

यह भी पढ़ें: सुख की मोह माया में फंसे व्यक्ति को परमात्मा भी नहीं बचा सकते

खासियत

यह सिर्फ दुनिया की सबसे ऊंची इमारत नहीं है बल्कि भूकंप विरोधी भी है। ‘इसके थीम पार्क में पार्क राइड्स, लाइट, साउंड, स्पेरशल इफेक्ट्सै होंगे. साथ ही व्रज मंडल परिक्रमा और लेजर शो भी है। माना जाता है कि इस मंदिर में 70 मंजिले हैं।

इस बिल्डिंग में एक कैप्‍स्‍यूल एलिवेटर भी है जिसके जरिए ऊपर जाकर नीचे का नजारा देखा जा सकता है। यहां एक लाइट एंड साउंड शो ऐसा होगा जिसमें पृथ्वीक की जानकारी होगी और साथ ही वैदिक काल की जानकारी भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: आज का राशिफल, 08 अगस्त 2018, दिन- बुधवार

श्रीकृष्ण को समर्पित मंदिर

यह मंदिर श्रीकृष्ण को समर्पित है। इस मंदिर का क्षेत्रफल 30 एकड़ है। इसका निर्माण भक्तएजनों से मिलने वाला चंदे से किया जा रहा है। इससे कुछ दूरी पर अपार्टमेंट और विलाज बनाकर बेचे जाने की योजना है, जिसके मुनाफे को मंदिर की देखभाल में लगाया जाएगा।

 

LIVE TV