जापान में आई विनाशकारी बाढ़ की चपेट से मरने वालों की संख्या 104 पहुंची

टोक्यो| जापान में रिकॉर्ड बारिश के बाद आई विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 104 हो गई है जबकि 20 लाख लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर जाना पड़ा है। ‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 58 लोगों के लापता होने की खबर है और छह की हालत गंभीर है।

जापान में बाढ़

कैबिनेट सचिव योशिदे सुगा ने रविवार को कहा,”देश के विभिन्न हिस्सों में रिकॉर्ड बारिश से नदियां उफान पर हैं, जिससे कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं।”

सैकड़ों घर नष्ट और कई क्षतिग्रस्त हो गए हैं। क्योटो और हिरोशिमा समेत आठ प्रांत प्रभावित हुए हैं।

जापान मौसम विज्ञान विभाग एजेंसी (जेएमए) ने पश्चिमी जापान के कई बड़े इलाकों में उच्चस्तर की चेतावनी जारी कर दी है और कई इलाकों में चेतावनी का स्तर बढ़ा दिया है।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि खोज और बचाव प्रयासों के लिए 54,000 कर्मियों को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़े: सीएम योगी ने बनाया मास्टर प्लान, इस योजना के जरिए देंगे दो साल में 2 करोड़ युवाओं को रोजगार

बाढ़ में लापता होने वालों में अधिकतम लोग ओकायामा, हिरोशिमा और इहिमे के हैं, जहां राहत दल ने फंसे हुए या घायल लोगों की खोज के लिए अभियान चलाया है।

LIVE TV