महिला का प्रेम प्रसंग चढ़ा परवान, प्रेमी संग पति का किया ये हाल

बरेली जिले के सुभाष नगर थाना क्षेत्र हत्या का मामला सामने आया है। बुधवार की रात एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद महिला ने परिजनों को पति के बीमार होने की सूचना दी।

जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें खून से लथपथ शरीर बिस्तर पर पड़ा दिखा। परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि बिहारीपुर के रहने वाले 40 वर्षीय संजय गुप्ता पेशे से एक चालक थे। उनकी शादी 2014 में सीबीगंज निवासी ज्योति से हुई थी। मिली जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी की उम्र में दोगुना अंतर था। संजय की पत्नी पर आरोप है कि वह किसी दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। नवंबर 2021 में ज्योति अपने प्रेमी संग चली गई थी।

कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद वह एक बार पुन: प्रेमी संग चली गई थी। जिसके बाद पति व पत्नी के बीच समझौता कराने के बाद पति ने उसे रख लिया था।

संजय की हत्या बुधवार की रात हुई थी। पत्नी पर आरोप है कि बुधवार की रात पति काम करके घर लौटा था। इसी बीच उसका और पत्नी का विवाद हो गया। उस दौरान महिला का प्रेमी वहां आ गया और दोनों लोगों में मारपीट हो गई। इसके बाद पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर संजय को पीटकर उसकी हत्या कर दी।

संजय के मरने के बाद पत्नी ज्योति ने उसके बदायूं निवासी जीजा धर्मपाल को फोनकर बताई की संजय की तबियत खराब है और वह बिस्तर से उठ नहीं रहे हैं। सुभाषनगर पुलिस ने मृतक संजय के रिश्तेदार धर्मपाल गुप्ता की शिकायत पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इस मामले को लेकर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LIVE TV