विधायक का व्यंग, राहुल क्या जाने फिटनेस वो खुद है राजनीति का टिटनेस

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी

बलिया। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने अपनी ही सरकार के फैसले का विरोध करते हुए जम्मू कश्मीर में सीजफायर के फैसले विरोध करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधा है। वहीं राहुल गांधी द्वारा पीएम के फिटनेस वीडियों पर किये व्यंग पर राहुल को राजनीति का टिटनेस कह डाला।

बलिया विधायक

जम्मू कश्मीर में सीजफायर के बाद पाकिस्तान की तरफ से हो रही गोलाबारी और भारतीय जवानों की मौत पर बलिया के बैरिया विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार के फैसले पर अपना विरोध जताते हुए कहा की गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सीजफायर का फैसला गलत है। सुरेंद्र सिंह ने कहा की गोली का जवाब बोली नहीं गोली ही होता है।

फिटनेस चैलेंज को लेकर पीएम मोदी के वीडियो पर राहुल के तंज का जवाब देते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा की राहुल गांधी को राजनीति  टिटनेस हो गया है ऐसे में राहुल को फिटनेस के बारे में क्या पता होगा। राहुल राजनितिक रूप से संक्रमित हो गए है। भाजपा विधायक ने कहा की राहुल गांधी राजनैतिक जमींदार परिवार  का पालक है जिसकी अध्यक्ष पद की वरासत हो गई है। ऐसे में राजनितिक वरासत के रूप के आधार पर अध्यक्ष के तौर पर वरासत हो चुका है पर भारत की जनता जो वरासत करती है वो इस जन्म में तो नहीं होनी है।

विदेशों की मस्जिदों में प्रधानमंत्री के जाने पर देश की मस्जिदों में ना जाने की वजहों का जवाब देते हुए कह  की देश की जिस मस्जिद में आदर पूर्वक बुलाया जाएगा वहा जरूर जाएंगे पर ऐसे मस्जिदों में नहीं जाएंगे जहा ओवैसी जैसे नेता भारत माता को डायन कहता हो या फिर रामपुर में पैदा हुआ आजमखान जैसा नेता भारत माता को दुशमन बोलता है।

यह भी पढ़े: सूबे की वो दलित मुख्यमंत्री जिसके चुनावी नारों ने बढ़ा दिया सियासी पारा!

मोदी रमजान के पवित्र महीने में इफ्तार पार्टी क्यों नहीं देते इस सवाल का जवाब देते हुए कहा  की भारत में लाखों देश भक्त मुसलमान है इसलिए सभी के पर्वों का आदर करना चाहिए पर जो मुसलमान देश में रहकर पाकिस्तान की चिंता करते है उन्हें शैतान समझकर गोली मार देना चाहिए।

 

LIVE TV