10 दिन पहले मरी महिला ने दिया बच्चे को जन्म

नई दिल्ली। अक्सर हमारे इर्द-गिर्द ऐसी कई घटनाएं होती है जिन्हें हम अंधविश्वास या आधा सच मान कर उस पर ध्यान नहीं देते। लेकिन हकिकत में हमारे सामने ऐसी कई चीजें होती हैं जिनपर विश्वास कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक घटना दक्षिण अफ्रीका के म्थयासी गांव में हुआ, जहां मरने के 10 दिनों बाद एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।

बच्चे को जन्म

सुनने में भले ही अजीब लग रहा हो पर ये घटना बिलकुल सत्य है। दरअसल 33 वर्ष की नॉमवेलिसो नॉमासोन्तो म्दोयी 9 महिने से गर्भवती थी। महिला की मौत 10 दिन पहले एक अस्पताल में हो गई थी।

मरी हुई महिला को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहे कर्मचारी उस वक्त हैरान हो गए जब उन्होंने ने महिला का कफन खोल कर देखा। कर्मचारियों ने कफन में देखा की मरी हुई महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था। घबराए कर्मचारियों ने तुरंत ही महिला और उसके मरे हुए बच्चे को एक बड़े से ताबूत में बंद करके शनिवार को दफना दिया।

यह भी पढ़ें-तुर्की के सैन्य हमले में उत्तरी सीरिया के 18 लोगों की मौत

वहीं लिंडोकुहले नाम के शव दाह ग्रह के मालिक फुंडिले मकराना का कहना है कि वह इस अजीबो गरीब घटना को देखकर हैरान रह गए। वह घटना से इतना ज्यादा घबरा गए थे कि यह तक नहीं देख पाए की पैदा हुआ बच्चा लड़का था या लड़की।

आगे उन्होंने बताया कि वह पिछले 20 साल से मुद्रों का अंतिम संस्कार करने का काम कर रहे हैं। लेकिन ऐसी घटना के बारे में न तो उन्होंने कभी नहीं सुना और न ही देखा।

यह भी पढ़ें-रूस, अमेरिका ने की सीरिया में तुर्की के सैन्य अभियान पर चर्चा

जब इस बात की खबर महिला के परिवार वालों को पड़ी तो उनको भी काफी हैरानी हुई। उन्होंने कहा कि ऐसा सुनना भी डरावना लगता है। महिला की मां ने बताया कि उसकी बेटी को सांस लेने में कुछ तकलीफ हो रही थी और अचानक ही उसकी मौत हो गई थी।

वहीं चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा संभव है कि महिला के पेट में गैस बनी हो और उसके दबाव में बच्चा बाहर निकल आया हो। चूंकि मरने के बाद इंसान की मांसपेशिया शिथिल पड़ जाती हैं इस कारण भी बच्चे का जन्म संभव है।

 

LIVE TV