
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई दी और कहा कि देश अब नारों पर नहीं, बल्कि प्रदर्शन और सुशासन पर वोट करता है।
CM धामी ने कहा
“प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए शिखर छू रहा है। कांग्रेस के समय योजनाएं घोषित होती थीं, लेकिन पूरी नहीं होती थीं। जबकि मोदी सरकार की योजनाएं समयबद्ध तरीके से पूरी हो रही हैं।”
मुख्य उपलब्धियां
- 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे
- DBT के माध्यम से 4.31 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर
- इस वर्ष चार धाम यात्रा में 35 लाख से अधिक श्रद्धालु
- उत्तराखंड में 2.54 लाख से अधिक महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’
- अनुच्छेद 370 का हटना, तीन तलाक पर प्रतिबंध, UPI का विस्तार आदि
CM धामी ने बताया कि उत्तराखंड में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य चल रहे हैं, जिसमें चार धाम ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन और केदारनाथ-बद्रीनाथ पुनर्विकास शामिल हैं।




