भारत का वो खूबसूरत राज्य जो था कभी काले जादू का देश, जाने से पहले जान ले उसका पूरा सच

शकुंतला

भूत-प्रेत, जादू , टोना-टोटका काफी पुराने समय से लोगो को डराता आ रहा है। कुछ लोग तो कहेंगे की वो इसे नहीं मानते और कुछ इस पर यकीन करते है। लेकिन क्या आप जानते है भारत का एक ऐसा राज्य है जो प्राचीन काल में काले जादू और टोने टोटके का देश कहा जाता था। कहते है, कई मुश्लिम शासको ने यहाँ घुसने की बहुत कोशिश की लेकिन वो कभी सफल नहीं हो पाए। अंग्रेज शासक तो पहले ही समझ गए थी की यहाँ कोई अदृश्य शक्ति है इसलिए उन्होंने कभी यहाँ जाने की कोशिश भी नहीं की। कहते है इस राज्य पर कभी किसी दूसरे का कब्जा नहीं हो पाया जिसकी वजह यहाँ का कला जादू था।

आप निश्चित ही ये नहीं जानते होंगे कि प्राचीन काल का आसाम जो असम नाम से प्रसिद्द है वो पुराने समय में काले जादू और टोन टोटके के लिए प्रसिद्द था। कहा जाता है की असम में कई जगहे आज भी ऐसी है जहाँ पर इंसान गायब कर दिए जाते है और उन्हें जानवरो में बदल दिया जाता है। वहाँ पर कई ऐसे बाबा है जिन्होंने जंगली जानवरो को अपने वश में किया हुआ है। असम का कामाख्या मंदिर आज भी जादू के लिए जाना जाता है।


बेशक ये सब पढ़कर आपको बहुत हैरानी हो रही होगी लेकिन ये सच है की प्राचीनकाल का “आसाम” जो अब “असम” है, एक समय में जादू और टोन टोटके के लिए दुनिया भर में प्रसिद्द था।


असम का यह गाँव प्रसिद्द है काले जादू के लिए
आसाम में स्थित एक छोटा सा गांव मायोंग टोने-टोटके और काले जादू के लिए सबसे खतरनाक माना जाता है। इस गांव के बारे में कहा जाता है की यहाँ साल भर लोग तंत्र-मंत्र और काले जादू की साधना करते है। इस गांव का दूसरा अर्थ ही है माया। कहते है कि इस गांव के लोग बचपन से ही अपने बच्चो को तंत्र-मन्त्र और काले जादू की शिक्षा देते है और इस गांव में कई ऐसे अघोरी रहते है जो पुरे साल अदृश्य रह कर अपनी साधना करते है।


कामाख्या मंदिर में होती है तंत्र साधना
असम का कामाख्या मंदिर पूरी दुनिया में स्तिथ 51 शक्तीपीठो में से एक है। हर साल भारी मात्रा में लोग यहाँ दर्शन करने जाते है और माता से अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करते है। लेकिन क्या आप जानते है कि ये मंदिर तंत्र साधको की पहली पसंद है। मान्यता है की इस मंदिर में एक प्राचीन गुफा है जिसमें एक झरना बहता है, जिसका जल बहुत शक्तिशाली है।
मंदिर के आसपास जंगलो में कई संत बाबा तंत्र साधना करते रहते है। गुप्त नौवरात्रो में इस मंदिर में तंत्र साधना के लिए हज़ारो की संख्या में तांत्रिक इकठ्ठा होते है।


यहाँ होता है प्राचीनकाल का सबसे खतरनाक कला जादू
असम काले जादू का देश यूँ ही नहीं कहा जाता है यहाँ का कला जादि 100 प्रतिशत सही सिद्ध होता है। यहां पर दुनिया का सबसे खतरनाक कला जादू किया जाता है जिसके लिए यहां के लोग आत्माओ का प्रयोग करते है और इसके लिए यहाँ हर साल हज़ारो उल्लुओं की बली दी जाती है। इस बात की पुष्टी खुद राज्य सरकार ने एक RTI के अंतर्गत की है।
तो अब आप ये समझ ही गए होंगे की असम को जादू टोने का देश क्यों कहा जाता था और लोग क्यों आज भी वह जाने से डरते है। बेशक असम एक खूबसूरत जगह है। लेकिन कभी कभी खुबसुरती भी खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए अब जब भी वहाँ घूमने जाए तो थोड़ा सतर्क जरूरत रहे।

LIVE TV